Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KGF स्टार यश के बर्थडे पर एक्टर का पोस्टर लगाते हुए 3 फैंस की मौत

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Jan 09, 2024 | 01:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: KGF एक्टर यश के 38वें जन्मदिन को ग्रैंड बनाने के लिए उनके फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा था, लेकिन इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यश के तीन फैंस की जान चली गई। इस घटना से पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।  इस घटना का जैसे ही एक्टर यश को पता लगा वो मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है।

बता दें, बीते दिन फैंस यश का 25 फीट लंबा कटआउट पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से इन फैंस में से 3 की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद यश से अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि, ‘इस तरह की दुखद घटनाएं मुझे अपने ही जन्मदिन से डराती हैं। मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि कृपया कोई बैनर न लगाएं, कोई बाइक चेजिंग न करें और न ही खतरनाक सेल्फी लें।’

सम्बंधित ख़बरें

Toxic Teaser Out: KGF स्टार यश का धमाका, बर्थडे पर अंडरवर्ल्ड सरगना के अवतार में मचाया तहलका!

‘KGF’ स्टार यश ने शेयर किया फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पोस्टर, फिर मचाया इंटरनेट पर तहलका

https://twitter.com/DINCHAK_DHARMA/status/1744388067862171833

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि यश किसी बस्ती में जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह हर मृतक के घर पहुंचे और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने दुख जताया और हरसंभव  मदद की बात कही। कुछ वीडियो में वो परिजनों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस दुखद मौके पर भी एक्टर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पुलिस भी यश को सुरक्षा देती नजर आई। इसके अलावा यश अस्पताल भी पहुंचे और घायलों से भी मुलाकात की। 

यश को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म ‘KGF 2’ में देखा गया था। ‘KGF चैप्टर 2’ की रिलीज के बाद से ही फैंस को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के दोनों पार्ट पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे।  

Kgf superstar yash 3 fan dies while putting up poster on his birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2024 | 01:12 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.