'वर्दी से पहले इंसान बनिए', CJP के समर्थन में उतरीं कविता कौशिक, वायरल हुआ बयान

Kavita Kaushik On Delhi Police: फेमस टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सपोर्ट करते हुए दिल्ली पुलिस से बच्चों पर हाथ न उठाने और इंसानियत दिखाने की भावुक अपील की है।
Kavita Kaushik CJP Protest
कविता कौशिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Kavita Kaushik CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े आंदोलन का गवाह बन रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के बैनर तले छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। जंतर-मंतर पर हो रहे इस बड़े आंदोलन के बीच छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस कविता कौशिक भी छात्रों के सपोर्ट में खुलकर सामने आ गई हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल के 20वें दिन धरना स्थल से जबरन हटाए जाने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबरों के अनुसरा इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख जताते हुए कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर भारी हलचल पैदा कर दी है।

खाकी वर्दी धारकों से अभिनेत्री की अपील

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने वीडियो में कविता कौशिक ने सीधे तौर पर पुलिसकर्मियों को संबोधित किया है। उन्होंने बेहद संजीदगी के साथ प्रशासन से अपील की है कि वे आंदोलन कर रहे इन नौजवानों के प्रति थोड़ा संयम बरतें।

कविता कौशिक का मानना है कि मैदान में तैनात सुरक्षाकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ड्यूटी पर तैनात जवानों को केवल आदेशों का पालन करने वाली मशीन बनने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर सोचने की सख्त जरूरत है।

आंदोलनकारी छात्रों पर बल प्रयोग न करने की चेतावनी

कविता कौशिक ने वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद कर रहे इन बच्चों पर किसी भी स्थिति में हाथ नहीं उठाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह छात्र देश का भविष्य हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कविता कौशिक ने प्रशासन को याद दिलाया कि खाकी वर्दी पहनने का मतलब केवल सख्ती दिखाना नहीं होता, बल्कि समाज में न्याय की रक्षा करना भी होता है।

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद बढ़ा तनाव

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोनम वांगचुक को अचानक जंतर-मंतर से दूर कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद से ही वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों और छात्रों के बीच भारी असंतोष फैल गया।

अभिनेत्री कविता कौशिक ने इसी कड़ी कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने साफ किया कि जब समाज के जिम्मेदार नागरिक और युवा अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हों, तो उनके साथ इस तरह का व्यवहार देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को कमजोर करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com