Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Qazina Look: काजीना बनकर मनीष गोयल से फ्लर्ट करते दिखे काजी, मिला आई लव यू का जवाब

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में काजी तौकीर एक बार फिर काजीना के अवतार में नजर आए। उन्होंने मनीष गोयल के साथ फ्लर्ट किया, तो मनीष ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें आई लव यू कह दिया।
Qazi Touqeer Qazina Bigg Boss 20
काजी तौकीर और मनीष गोयल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बिग बॉस 20 में फिर लौटा काजीना का अवतार, मनीष गोयल संग किया फ्लर्ट

  • मनीष ने काजी के लुक की तारीफ कर कहा- आई लव यू

  • गूल्लू के दादाजी से पहली मुलाकात को लेकर लव गिल ने की मजेदार बात

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Qazina Look: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में यूं तो आए दिन हंगामा देखने के लिए मिलता है। लेकिन इस सीजन के मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट काजी तौकीर बिग बॉस के बोरिंग घर को ठहाकों से भर देते है।

बिग बॉस के घर में पिछले हफ्ते के एपिसोड काफी बोरियत से भरपूर रहे थे। पिछले कई हफ्तों से बिग बॉस के एपिसोड्स लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि सलमान खान की सलाह के बाद अब फिर से घर में एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने लगा है।

काजी बने काजीना

बिग बॉस 20 के मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने फिर से एक बार काजीना का रुप धर लिया है। जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में काजी तौकीर को काजीना के अवतार में मनीष गोयल के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इससे पहले भी काजी तौकीर काजीना का अवतार ले चुके है। हालांकि इसके बाद उनका और मनीष का भयंकर झगड़ा देखने के लिए मिला था। काजी तौकीर ने मनीष गोयल पर बदतमीजी का आरोप लगाया था।

Qazi Touqeer Qazina Bigg Boss 20
Kavya Anirudh Reception: चेन्नई पहुंचे महेश बाबू, केन विलियमसन और डेल स्टेन, आज होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मनीष गोयल ने कहा आय लव यू

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में काजीना बने काजी तौकीर मनीष गोयल के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए है। हालांकि इस बार मनीष ने भी काजी के इस एंटरटेनमेंट में उनका मुस्कुराते हुए साथ दिया। मनीष गोयल ने काजी तौकीर के लुक की तारीफ की है। साथ ही मनीष गोयल भी काजी के फ्लर्ट में उनका साथ देते हुए उन्हें आय लव यू कन्नू कहते हुए नजर आ रहे है। जिसके रिप्लाई में काजीना भी मनीष को आय लव यू टू डार्लिंग कहते हुए नजर आ रही है।

गूल्लू के दादाजी का ऐसे वेलकम करेगी लव गिल

बिग बॉस के घर में अपने रिश्ते को लेकर विवादों में रहने वाली लव गिल इन दिनों गूल्लू के साथ बढ़ती हुई अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में है। हाल ही में एक प्रोमो में लव गिल को कहते हुए सुना गया कि वो गूल्लू के दादाजी के साथ कैसे पहली बार मिलेगी। हालांकि इस मस्ती को लेकर फैंस कैसे रिएक्ट करते है ये देखना भी काफी दिलचस्प होगा।