Diwali 2026: दिवाली पर कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखा दिया बेटे विहान का चेहरा, पहली झलक देख फैंस हुए खुश

Katrina Kaif Vicky Kaushal Diwali: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली पर बेटे विहान की पहली तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने नन्हे विहान पर प्यार लुटाया।
Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihaan
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और बेटे विहान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली 2026 पर बेटे विहान की पहली तस्वीर शेयर की।

  • बेटे के जन्म के बाद पहली बार कपल ने उसका चेहरा फैंस को दिखाया।

  • कैटरीना के पोस्ट पर अर्जुन कपूर और कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने रिएक्ट किया।

Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihaan: दिवाली 2026 का त्योहार बॉलीवुड सितारों के लिए भी बेहद खास रहा। इस मौके पर कई सेलेब्स ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मनाया और सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां शेयर कीं। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की दिवाली पोस्ट की हो रही है। कपल ने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। दरअसल, कैटरीना और विक्की ने पहली बार अपने बेटे विहान का चेहरा दुनिया को दिखाया है।

कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे विहान की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। बेटे के जन्म के बाद यह पहला मौका है, जब कपल ने उसका चेहरा फैंस को दिखाया है। ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए यह किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है। इस खास तस्वीर के साथ कैटरीना ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली। सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियां मिले। विक्की, कैटरीना और विहान।'

सेलेब्स ने भी लुटाया विहान पर प्यार

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है। सोनम कपूर, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, रकुल प्रीत सिंह, मृणाल ठाकुर, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर समेत कई सेलेब्स ने कपल को दिवाली की बधाई दी। वहीं, अर्जुन कपूर ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए विहान के लिए प्यार जताया। उन्होंने लिखा, 'लाडो।' बता दें कि विहान 7 नवंबर को एक साल के हो गए हैं। विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के बाद पिछले साल दोनों ने बेटे का स्वागत किया था।

Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihaan
Priyanka Chopra Diwali: गजरा, खूबसूरत गाउन और चेहरे पर मुस्कान, प्रियंका चोपड़ा की दिवाली तस्वीरों ने जीता दिल

विक्की-कैटरीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को आखिरी बार फिल्म 'छावा' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'महावतार: एक महाकाव्य गाथा' भी है, जिसमें वह भगवान परशुराम की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।