‘कसौटी जिंदगी की’ के एक्टर शीजान खान की बढ़ी मुश्किलें, महिला ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
- Written By: काजल चोपड़े
मुंबई: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी की’ (‘Kasauti Zindagi Ki) के एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) की मुश्किलें बढ़ गयी है। अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज (FIR) कराई है। इस महिला का नाम आयशा पिरानी है। आयशा ने दावा किया है कि वह एक्टर शीजान खान की पत्नी हैं।वहीं, महिला ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनके साथ मारपीट और उन्हें घर में बंद कर रखा था।
मारपीर और घर में बंद करने का लगाया आरोप
मीडिया से बातचीत के दौरान महिला ने कहा, ‘वे मुझे घर पर मेरे कमरे में बंद करके स्काइप पर दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हैं। वे मुझसे कहते है कि मैंने तुमसे शादी की, अपनी जिंदगी तुम्हें सौंपी है। यह उनके डायलॉग होते हैं। वे बहुत गलत बर्ताव करते हैं। अगर मैं फल लाना भूल जाऊं, तो वे रात को फल खाने की इच्छा जताएंगे। वे ऐसे खराब शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे मैं दोहरा भी नहीं सकती।’
सम्बंधित ख़बरें
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
India Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
FCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
खुद को बताया एक्टर की पत्नी
मीडिया से बातचीत के दौरान महिला ने दावा किया कि वह एक्टर शीजान खान की पत्नी है। सिजेन ने साल 2015 में उनसे शादी की थी। लेकिन, उनके कहने पर अपनी शादी छुपाए रखी। महिला ने कहा कि, सिजेन ने बाद में उनसे धोखे से डिवोर्स पेपर पर साइन करवा लिए।
महिला ने आगे कहा, ‘मैं मुस्लिम महिला हूं और मुस्लिम कानूनों के हिसाब से, मैं अभी भी उनकी पत्नी हूं। मैं उन पैसों की भरपाई चाहती हूं, जो मैंने उन पर खर्च किए। मुझे उनकी वजह से जो मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है, उसका भी मुआवजा चाहती हूं। मैं शादी करना चाहती हूं और कानूनी तौर पर मुस्लिम लॉ के अनुसार, ‘खुलानामा’ चाहती हूं।’
