-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Karishma Kapoor Remained Like Statue In 2 Hour Film Prem Shakti
Karisma Kapoor: गोविंदा की इस फिल्म में करिश्मा कपूर बनी थीं मूर्ति, करीब डेढ़ घंटे तक निभाया था ये किरदार
- Written By: स्नेहा मौर्या
करिश्मा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आज भी लाखों फैंस उनके दिवाने हैं। लेकिन 90 के दशक में उनकी एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें वह 2 घंटे की फिल्म में करीब एक से अधिक घंटे तक मूर्ति बनकर रही थीं।

करिश्मा कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा की वो एक्ट्रेस हैं, जिसे देखकर आज भी उनके फैंस के दिलों की धड़कन थम जाती है। एक्ट्रेस 90 की दशक की फिल्मों में एक्टर को कांटे की टक्कर देती थी। हालांकि, उनकी एक फिल्म ऐसी आई जिसमें एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने 2 घंटे की फिल्म में कम से कम डेढ़ घंटा सिर्फ मूर्ति बनाकर रखा था। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म…
दरअसल, गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी 90 के दशक में सिर्फ हिट नहीं, बल्कि ब्लॉकबस्टर थी। दोनों जब भी साथ में आते तो समझो फिल्म पर हिट की मुहर लग जाती। साल 1993 में करिश्मा ने गोविंदा के साथ पहली बार फिल्म ‘मुकाबला’ में काम किया। मूवी में दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया। इसके बाद फिर इन दोनों की जोड़ी साल 1994 में रोमांटिक फिल्म ‘प्रेम शक्ति’ में बनी।
इस फिल्म के निर्देशन की कमान शिभु मित्रा ने संभाली थी और फिल्म को नासिर पारकर ने प्रोड्यूस किया था। रोमांस से भरी ‘प्रेम शक्ति’ 2 घंटे 19 मिनट की है। मूवी में करिश्मा ने गौरी और गोविंदा ने डबल रोल गंगुवा और कृष्णा का किरदार अदा किया। ‘प्रेम शक्ति’ में करिश्मा कपूर लगभग पूरी मूवी में मूर्ति के किरदार में नजर आई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
अदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ रिलीज के करीब, फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट
शरवरी वाघ की बढ़ती स्टारडम बनी ब्रेकअप की वजह! सनी कौशल संग रिश्ते को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा
19 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करेंगे Dhanush के बेटे Yatra, डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी करेंगे लॉन्च
इस फिल्म की कहानी शुरू होती है गौरी और गंगुवा की प्रेम कहानी के साथ, जिसके खिलाफ लड़की के घरवाले होते हैं। हालांकि, दोनों इस कदर एक-दूसरे के प्यार में डूबे होते हैं कि गंगुवा उसे घर से भगा ले आता है। वह जब घर छोड़कर भागते हैं, तो खंडर सी जगह पर रुकते हैं। वहां पर एक सपेरा नागमणि के चक्कर में नागराज को टॉर्चर करता है। तभी आवाज सुनकर गौरी-गंगुवा गुफा में आते हैं। सपेरे द्वारा नागराज को परेशान करते हुए देखकर गंगुवा से सहा नहीं जाता और वह उससे बैर ले लेता है। सपेरा उसे श्राप देता है, तभी गौरी बीच में आ जाती है।
गौरी प्यार को बचाने के चक्कर में होती है, लेकिन मणि न मिलने से नाराज सपेरा दोनों को 25 साल के लिए जुदा होने का श्राप देकर गौरी को पत्थर की मूर्ति बना देता है। ये देखकर गोविंदा मर जाता है और उसका दूसरा जन्म होता है। कृष्णा बनकर आए गोविंदा को अपने दूसरे जन्म में कुछ याद नहीं होता। नागराज श्राप को खत्म होने से एक साल पहले गौरी को गंगुवा (कृष्णा) से मिलवाता है और कहता है कि सिर्फ उसी के सामने तुम्हारा असली रूप आएगा। ऐसे ही कहानी आगे बढ़ती है। 25 साल बाद वह सपेरा फिर नागराज की तलाश में लौटता है और गौरी को पत्थर की मूर्ति में बदल देता है। कहानी कैसे आगे बढ़ती है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘प्रेम शक्ति’ में करिश्मा कपूर के 3 से 4 गिने चुने डायलॉग हैं। फिल्म में गोविंदा को भोलेनाथ का बड़ा भक्त दिखाया गया है। 1994 में रिलीज करिश्मा और गोविंदा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई की थी। मूवी को Imdb पर 10 में से 3.4 की रेटिंग मिली है।
Karishma kapoor remained like statue in 2 hour film prem shakti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जयपुर की घेराबंदी में ठाकरे के 6 बागी सांसद; संजय राउत की खुली चेतावनी बोले, ‘सिर्फ आधे घंटे के लिए ED दो…’
Jun 18, 2026 | 10:28 PMमहाकाल के दर पर VIP कल्चर हावी! अक्षय आनंद के गर्भगृह वाली सोशल मीडिया पोस्ट से छिड़ी बहस; जानें पूरा मामला
Jun 18, 2026 | 10:28 PMगर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PMसपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PMPradosh Vrat Date: जून महीने में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ? जानें सही डेट और पूजा विधि
Jun 18, 2026 | 10:07 PMझारखंड में इंडिया गठबंधन को किसने दिया धोखा? राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा आरोप
Jun 18, 2026 | 10:04 PMशिवाजी महाराज के जीरेटोप पर लगाया धार्मिक झंडा, मनसे ने बीच सड़क पर जैन मुनी से मंगवाई माफी, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM














