Kargil Vijay Diwas Special: 'LOC Kargil' से 'शेरशाह' तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी

Kargil Vijay Diwas पर पूरा देश 1999 के वीर शहीदों को नमन कर रहा है। इस खास मौके पर जानिए उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिन्होंने कारगिल युद्ध और भारतीय सैनिकों की वीरता को बड़े पर्दे पर जीवंत किया।
Bollywood Movies Based On Kargil War
कारगिल विजय दिवस पर आधारित बॉलावुड फिल्में (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Bollywood Movies Based On Kargil War: 26 जुलाई ये वो तारीख है, जो भारतीय सेना के अदम्य साहस से इतिहास में आज भी अमर है। आज पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। आज कारगिल विजय दिवस के 27 साल पूरे हो गए हैं।

कारगिल वो जगह है, जहां हमारे भारतीय सैनिकों ने अपने खून से एक ऐसा इतिहास लिख दिया था, जिसे मिटे पाना या भूल पाना असंभव है। लद्दाख में स्थित ये जगह हर भारतीय को याद दिलाती है कि किस तरह भारत ने पाकिस्तानियों को धूल चटायी थी।

कारगिल युद्ध को 27 साल पूरे

कारगिल युद्ध को 27 साल पूरे होने के बाद भी देश की जनता आज भी इससे जुड़ी कहानियां सुन कर भावुक हो जाती है। बॉलीवुड ने भी कारगिल में शहीद योद्धाओं की कहानियों को बड़े पर्दे पर पिरो कर दिखाया था। सदियों से लेकर आज तक कारगिल युद्ध की कहानियां बॉलीवुड का फेवरेट टॉपिक रहा है।

कारगिल युद्ध पर बनी बॉलीवुड फिल्में

एलओसी (साल 2003)

जेपी दत्ता के द्वारा बनी ये फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित हैं। इस फिल्म में जेपी दत्ता ने कारगिल से जुड़े हर एक हीरो की कहानी को पर्दे पर संवारा है। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े कलाकार थे। यह कारगिल युद्ध की वास्तविक घटनाओं पर बनी सबसे लंबी फिल्मों में से एक है।

लक्ष्य (साल 2004)

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक लापरवाह युवक से जिम्मेदार सेना अधिकारी बनने का सफर तय किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने अहम भूमिका निभायी है।

टैंगो चार्ली (साल 2005)

साल 2005 में आयी ये फिल्म टैंगो चार्ली भी कारगिल युद्ध पर आधारित एक ऐसी कहानी है, जो आज भी भारतीयों के दिलों पर राज करती है। इस फिल्म में बॉबी देओल ने एक बीएसएफ जवान तरुण चौहान का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने भी अहम रोल निभाया था।

गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल (साल 2020)

साल 2020 में बनी इस फिल्म की कहानी भी कारगिल युद्ध से ही जुड़ी हुई है। यह फिल्म वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है जिन्होंने युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरी थी। इस फिल्म में गुंजन सक्सेना की भूमिका जान्हवी कपूर ने निभायी थी। साथ ही पंकज त्रिपाठी ने भी सहायक कलाकार के तौर पर काम किया था।

शेरशाह (साल 2021)

साल 2021 में बड़े पर्दे पर बनी इस फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध में शहीद परम वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभायी थी और कियारा अडवानी ने बतौर सहायक काम किया था।

आने वाली सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर का इंतजार

आने वाले 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर ऑपरेशन सफेद सागर वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना यानी इंडियन एयर फोर्स के योगदान से जुड़ा इतिहास बताया जाने वाला है। इस फिल्म में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल और वरूण सोबती जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com