'साथ बिताने के लिए पूरी उम्र बाकी है', करीना कपूर की इस बात पर सैफ अली खान ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Kareena Kapoor Khan Post: करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर करीना ने पति के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि साथ बिताने के लिए पूरी उम्र बाकी है।
Kareena Kapoor Khan Saif Ali Khan Anniversary
करीना कपूर खान और सैफ अली खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं।

  • करीना ने इंस्टाग्राम पर पति सैफ और परिवार के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।

  • करीना ने कैप्शन में लिखा कि जिंदगी का एक और साल पूरा हुआ और साथ बिताने के लिए पूरी उम्र बाकी है।

Kareena Kapoor Khan Saif Ali Khan Anniversary: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। अब अपनी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर पति सैफ के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

करीना कपूर ने अपनी सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वह सैफ अली खान के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में सैफ अकेले मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वह अपने बेटों के साथ खूबसूरत पल बिताते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए करीना ने लिखा कि जिंदगी का एक और साल पूरा हुआ और साथ बिताने के लिए पूरी उम्र बाकी है।

सैफ के रोमांटिक कमेंट ने खींचा ध्यान

करीना कपूर की पोस्ट पर सैफ अली खान ने भी बेहद खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं सोचता हूं कि इन सबके बारे में चांद क्या सोचता होगा, सालगिरह मुबारक हो, माई लव। सैफ के इस रोमांटिक कमेंट पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। कपल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। करीना की पोस्ट पर परिवार और दोस्तों ने भी प्यार बरसाया। सैफ की बहन सबा पटौदी और सोहा अली खान ने कपल को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी कमेंट कर दोनों को बधाई दी।

Kareena Kapoor Khan Saif Ali Khan Anniversary
हेमा मालिनी की एक हरकत से टूट गया था सायरा बानो के घर का कांच का दरवाजा, फिर जो हुआ वो और भी मजेदार था

सैफ अली खान ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट

इस सालगिरह की चर्चा के बीच सैफ अली खान का इंस्टाग्राम अकाउंट भी सुर्खियों में है। साझा जानकारी के मुताबिक, अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी करीना, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और सोहा अली खान समेत कुछ चुनिंदा लोगों को फॉलो कर रहे हैं। साल 2012 में शादी के बंधन में बंधा यह कपल आज भी अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com