करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा को किया बर्थडे विश, लिखा स्पेशल नोट
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu Singh Grover) आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1979 न्यू दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें सुबह से बर्थडे विशेस के फोन कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है।
इतना ही नहीं उन्होंने पत्नी बिपाशा के लिए लव नोट भी लिखा है। करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिपाशा बसु के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर किया है। तस्वीर शेयर कर करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्रिय! बिपाशा बसु आपके जीवन का हर पल खुशियों से भरा हो, आपका प्रकाश हर गुजरते दिन के साथ चमकता रहे, आपके सभी सपने सच हों। यह साल का सबसे अच्छा दिन है! मैं आपको बोलने से ज्य़दा प्यार करता हू़ं हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय स्वीट बेबी लव! तुम मेरे लिए सब कुछ हो!’
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति के इस बर्थडे विश का जवाब देते हुए लिखा, ‘आप मेरे जीवन का सबसे बड़ा उपहार हैं और अब हमारी बच्ची देवी, मुझे इतना प्यार करने के लिए धन्यवाद।’ वहीं करण सिंह ग्रोवर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी बिपाशा बसु को बर्थडे विश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। बिपाशा बसु 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दी हैं। जिसका नाम कपल ने देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। बता दें कि कपल शादी के छह साल बाद पैरेंट्स बने हैं।
