‘हर 2-4 साल में करवा ही देते हैं...’, शादी की अफवाहों पर करण कुंद्रा का मजेदार जवाब, फैंस हुए लोटपोट

Karan Kundrra Tweet Viral: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया। जिसके बाद उनका ट्वीट वायरल हो गया और फैंस ने भी जमकर मजे लिए।
Karan Kundrra Reaction On Wedding Rumors
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Karan Kundrra Reaction On Wedding Rumors: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही थीं, जिससे फैंस काफी उत्साहित थे। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर यह पॉपुलर जोड़ी कब शादी के बंधन में बंधेगी।

करण कुंद्रा का वायरल हुआ ट्वीट

इन्हीं खबरों के बीच करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्वीट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “शादी-वादी तो हर दो-चार साल में करवा ही देते हैं, भिंडी मामू कैसे क्यूट हैं?” उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को खूब पसंद आया और देखते ही देखते ट्वीट वायरल हो गया।

फैंस के साथ की मजेदार बातचीत

करण के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि शादी की बातें तो बस दिल खुश करने के लिए होती हैं। इस पर करण ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा, “तुम्हारे मजाक के चक्कर में आर्टिकल आ जाते हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने फनी कमेंट करते हुए रिश्तों पर चुटकी ली, जिसका जवाब करण ने जीआईएफ के जरिए दिया। उनके जवाबों से साफ जाहिर हो गया कि फिलहाल शादी को लेकर कोई गंभीर प्लानिंग नहीं चल रही है।

‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई लव स्टोरी

आपको बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हुई थी। शो के दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और तभी से फैंस इस जोड़ी को ‘तेजरण’ के नाम से बुलाते हैं। फिलहाल इन दिनों यह कपल रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में भी नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर छाई रहती है जोड़ी

शो खत्म होने के बाद भी दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। हालांकि, शादी को लेकर कई बार चर्चाएं सामने आई हैं, लेकिन अब तक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल, फैंस को उनके ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com