- Hindi News »
- Entertainment »
- Karan Johar Weight Loss New Look Worries Fans Side Effects Rumours
करण जौहर के तेजी से घटते वजन ने बढ़ाई फैंस की चिंता, वायरल हुई तस्वीर
करण जौहर की हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी दुबले नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर को देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में अब वह तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

करण जौहर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Karan Johar New Look: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
इस तस्वीर में करण जौहर बेहद दुबले-पतले नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो उठे हैं। कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर करण को क्या हो गया है? क्या वो बीमार हैं या फिर ये अचानक वजन घटने का कोई साइड इफेक्ट है?
करण जौहर की हेल्थ को लेकर उठे सवाल
दरअसल, करण जौहर हमेशा से ही अपने फैशन सेंस और ग्लैमर लुक के लिए फेमस रहे हैं। लेकिन 2024 की शुरुआत से ही उनका एकदम बदलता हुआ लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनकी फिट बॉडी और स्लिम अवतार ने पहले तो फैंस को इंप्रेस किया, लेकिन अब वही फैंस उनकी हेल्थ को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
What has happened to KJO ?
byu/Traditional-Flan7932 inBollyBlindsNGossip
हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के साथ करण की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसे समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। तस्वीर में करण इतने दुबले नजर आ रहे हैं कि फैंस को उनकी सेहत की फिक्र सताने लगी है। यही तस्वीर रेडिट पर भी वायरल हो गई है, जहां यूजर्स करण के कमजोर दिखने को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
फैंस ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन
कुछ लोगों का मानना है कि करण शायद वजन घटाने वाली दवाएं ले रहे हैं, जिनमें ‘ओजेंपिक’ जैसी दवाओं का जिक्र हो रहा है। यह दवा वजन कम करने में मदद करती है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर भी चेतावनियां दी जाती रही हैं। यूजर्स ने राम कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन से तुलना करते हुए कहा कि अचानक वजन कम करने के बाद चेहरा मुरझा जाता है और यही करण के साथ भी नजर आ रहा है।
वहीं, करण जौहर की ओर से पहले एक इंटरव्यू में बताया गया था कि उन्होंने हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर वजन घटाया है। उन्होंने अपने वेट लॉस को एक पॉजिटिव जर्नी बताया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और चिंताओं को देखकर यही लगता है कि करण के फैंस अब उनकी फिटनेस नहीं, बल्कि उनकी सेहत को लेकर ज्यादा फिक्रमंद हो गए हैं।
ये भी पढ़ें-शिल्पा शेट्टी का सुपर डांसर की वापसी पर बयान, बोलीं- मां की भूमिका सबसे ऊपर…
फिलहाल करण जौहर की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो पूरी तरह स्वस्थ हों और उनकी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी सुरक्षित और हेल्दी हो।
Karan johar weight loss new look worries fans side effects rumours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AM3 मई और 3 दिग्गज मुख्यमंत्री! अशोक गहलोत, उमा भारती और रघुवर दास का जन्मदिन आज; समर्थकों से मांगा ये खास तोहफा
May 03, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














