Kanye West Wife Bianca Censori Look Grammy Awards 2025 Viral Photos Videos
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 से वायरल हुईं बिना कपड़ों में कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसोरी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
ग्रैमी अवॉर्ड 2025 के ग्रैंड इवेंट में कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी ट्रांसपैरेंट कपड़ों में पहुंच गई थीं। जिसके बाद से उनकी खूब चर्चा हो रही है। साथ ही उनके न्यूड वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बिना कपड़ों में बियांका सेंसोरी की तस्वीरें वायरल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो में से एक है। इस इवेंट की हर तरफ म्यूजिक की धुन भी सुनाई देती है और रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा भी देखने को मिलता है। वहीं हर साल की तरह इस बार भी लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट हुआ। जिसमें कुछ सितारे ट्रॉफी लेने आए तो किसी ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ा दिए। इनमें से एक कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी का नाम भी शामिल है।
दरअसल, बियांका सेंसरी मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन वह अपने पति और अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ संगीत का जश्न मना रही ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट में पहुंची थीं। लेकिन इस दौरान बियांका ने अपने न्यूड लुक से सभी के होश उड़ा दिए। अब बियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बियांका अपने पति के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए पैपराजी के सामने पोज देती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं बियांका की तस्वीरें वहीं वायरल इस वीडियो में रेड कार्पेट पर आने से पहले बियांका ब्लैक कलर का लॉन्ग जैकेट पहना था। लेकिन जैसे ही पोज देने की बारी आई तो उन्होंने अपना जैकेट उतार दिया। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। इस ग्रैंड इवेंट में बियांका सेंसरी ने ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। हालांकि, कहा जा रहा है कि मॉडल और उनके पति कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स में आने नहीं दिया गया। गार्ड्स ने उन्हें वहीं से बाहर का रास्ता दिखा दिया। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।
साल 2022 में बियांका ने रचाई थी शादी आपको बता दें, ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका ने साल 2022 में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी की थी। 30 साल की बियांका अपने बोल्ड लुक के लिए कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले भी बोल्डनेस से खूब लाइमलाइट बटोरी है। रिपोर्ट्स की मानें, तो बियांका ऑस्ट्रेलिया में इंटीरियर डिजाइनर थीं और उनकी लिंकडन प्रोफाइल के अनुसार बियांका YEEZY नाम की कंपनी में आर्किटेक्चर हेड हैं। इससे पहले वो Kelektiv नाम की कंपनी में डिजाइन कंसल्टेंट थीं।
Kanye west wife bianca censori look grammy awards 2025 viral photos videos