Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिल्म में KISS सीन पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, कहा- मैंने वीर दास की लूट ली इज्जत…

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Jul 24, 2023 | 11:05 AM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस सभी टॉपिक पर अपनी बात रखती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ (Revolver Rani) में स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास (Vir Das) को किस करने की खबर पर रिएक्ट किया है साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन को भी आड़े हाथ लिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में एक सीन में कंगना रनौत ने वीर दास को किस किया था। जिसके चलते वीर दास के होंठ से ब्लीडिंग हुई थी। जिसपर अब एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें वीर दास को किस करने की बात कही गई थी। एक्ट्रेस ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली? ये कब हुआ?” एक्ट्रेस ने लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है।

बता दें कि कंगना रनौत और वीर दास की स्टारर फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन साईं कबीर ने किया था। उन्होंने ही इसे लिखा भी था। फिल्म में जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा और पंकज सारस्वत भी अहम भूमिका में नजर आए थे। मालूम हो कि साल 2016-17 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच काफी विवाद देखने को मिला था। यहां तक कि दोनों के बीच अफेयर की बातें भी खूब चली थी। हालांकि, ऋतिक रोशन ने इस बात से साफ इंकार किया है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान हमले के बीच कंगना रनौत ने की नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ, बोलीं- सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं

‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!

कंगना रनौत के बयान पर क्यों भड़के प्रकाश राज? एआर रहमान का किया समर्थन, ‘इमरजेंसी’ फिल्म पर भी की टिप्पणी

संसद में ‘ड्रीम गर्ल’ संग कंगना रनौत ने बिताए सुकून के पल, हेमा मालिनी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

फिलहाल, कंगना रनौत जल्द ही बुआ बनने वाली हैं। एक्ट्रेस के भाई अक्षत रनौत और उनकी वाइफ रितु रनौत जल्द ही अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। भाभी की गोदभराई सेरेमनी में कंगना रनौत भी पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रितु रनौत की गोदभराई से कुछ अनमोल पल साझा कर रहे हैं। हमारा दिल भरा हुआ है और हम सभी बेबी रनौत के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” बात करें कंगना रनौत के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस की एक के बाद एक अपकमिंग फिल्में कतार में हैं। जिसमें फिल्म ‘इमरजेंसी’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ शामिल है। उनकी ये तीनों फिल्में बैक-टू-बैक थिएटर्स में रिलीज होगी।   

Kangana ranauts reaction came on the kiss scene in the film said i robbed veer dass respect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2023 | 11:05 AM

Topics:  

  • Kangana Ranaut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.