'दो मिनट के रोल और आइटम नंबर तक सीमित थी थाली', जब Kangana Ranaut ने बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप

Kangana Ranaut Feminism: साल 2020 में जया बच्चन के ‘जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद’ वाले बयान पर कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। कंगना ने महिलाओं के संघर्ष को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
Kangana Ranaut Jaya Bachchan Controversy Statement Bollywood Industry Feminism Queen 2 Bharat Bhhagya Viddhaata
कंगना रनौत और जया बच्चन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक राय और विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद कथित खामियों और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर वह कई बार खुलकर बोल चुकी हैं। साल 2020 में भी ऐसा ही देखने को मिला था, जब एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संसद में बॉलीवुड का बचाव करते हुए कहा था कि कुछ लोग जिस इंडस्ट्री से नाम और पहचान पाते हैं।

जया बच्चन के बयान के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री को कुछ लोगों की वजह से बदनाम किया जा रहा है और जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं जैसी मानसिकता गलत है। इस बयान के जवाब में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबा पोस्ट साझा किया था।

कौन सी थाली दी है इंडस्ट्री ने

कंगना ने लिखा था कि कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल, आइटम नंबर और एक रोमांटिक सीन मिलता था, वो भी हीरो के साथ सोने के बाद। मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिज्म सिखाया, थाली देशभक्ति और नारीप्रधान फिल्मों से सजाई। ये मेरी अपनी थाली है, जया जी आपकी नहीं। उनके इस बयान ने उस समय सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी थी।

बॉलीवुड में महिलाओं के मुद्दों पर उठाती रही हैं आवाज

कुछ लोगों ने कंगना का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने उनके आरोपों को इंडस्ट्री के प्रति अनुचित बताया। कंगना रनौत लंबे समय से बॉलीवुड में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव, असमान अवसर और कथित शोषण जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं। एक्ट्रेस का कहना रहा है कि उन्होंने अपने करियर में कई संघर्षों का सामना किया है और इसी वजह से वह इंडस्ट्री की कमियों पर खुलकर बोलने से पीछे नहीं हटतीं।

फिल्मों में व्यस्त हैं कंगना रनौत

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक नर्स का किरदार निभाया है और इसके निर्माण से भी जुड़ी हुई हैं। फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आने वाले समय में कंगना ‘क्वीन 2’ और ‘सर्कल’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। ‘क्वीन 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com