अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत का संदेश, बोलीं- नारी होना महाशक्ति है, हर दिन आपका है
Kangana Ranaut Post: कंगना रनौत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि नारी होना महाशक्ति है और महिलाओं को अपनी ताकत पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए।
- Written By: सोनाली झा
कंगना रनौत (फोटो-सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Women’s Day Message: 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा कि महिलाओं के लिए अपनी शक्तियों को पहचानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर दिन आपका दिन है। नारी होना एक महाशक्ति है। अपनी शक्तियों को पहचानें और समझें कि उनका उपयोग अपने लाभ के लिए कैसे करना है, न कि कभी अपने ही खिलाफ। उन्होंने आगे लिखा कि महिलाओं को उदार और पॉजिटिव बने रहना चाहिए। उनके अनुसार जो भी इंसान दूसरों को देता है, वह किसी न किसी रूप में उसे वापस जरूर मिलता है।
कंगना रनौत ने कही ये बात
कंगना ने अपने संदेश में जीवन में पॉजिटिव सोच के महत्व को भी बताया। उन्होंने लिखा कि इंसान को अपने काम, परिवार और दोस्तों के लिए पूरी ईमानदारी से समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुशी की असली कुंजी यह है कि आप अपने काम, परिवार और दोस्तों को अपना सर्वश्रेष्ठ दें। साथ ही यह भी याद रखें कि कृतज्ञता सबसे बड़ा सुख है और इसे केवल आप ही अपने भीतर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और जीवन में आगे बढ़ते रहने की सलाह भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Dhamaal 4 Movie Budget: मेकर्स ने खोला ‘धमाल 4’ के लिए खजाना, स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Amitabh Bachchan ने एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, 83 की उम्र में भी काम के प्रति जुनून बरकरार
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
फिल्मों के जरिए भी दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है जो अपने किरदारों के जरिए भी महिला सशक्तिकरण का संदेश देती रही हैं। उनकी कई फिल्मों में महिलाओं की मजबूती और आत्मनिर्भरता को दिखाया गया है। इनमें क्वीन, पंगा, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी, सिमरन और तनु वेड्स मनु जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में कंगना ने अलग-अलग तरह की मजबूत महिला किरदारों को निभाया, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा।
ये भी पढ़ें- Women’s Day 2026: रीमा कागती से जोया अख्तर तक, महिला निर्देशकों ने बदली बॉलीवुड की कहानी
कई कलाकारों ने दी महिला दिवस की बधाई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कंगना के अलावा कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। इनमें कमल हासन और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े कलाकार भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों के संदेशों के जरिए महिलाओं के योगदान और उनकी ताकत को सम्मान दिया जा रहा है।
