Bharat Bhhagya Viddhaata हरियाणा में हुई टैक्स फ्री, कामा हॉस्पिटल की बहादुर नर्सों की कहानी को मिला बढ़ावा

Bharat Bhhagya Viddhaata Haryana Tax Free: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को हरियाणा सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। सीएम नायब सैनी ने फिल्म को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की।
Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata Haryana Tax Free 26/11 Mumbai Attack
भारत भाग्य विधाता हरियाणा में हुई टैक्स फ्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata Tax Free: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को हरियाणा सरकार से बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। अब टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म के और अधिक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने वाली प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए ताकि नई पीढ़ी देश के अनसुने नायकों के संघर्ष और योगदान को समझ सके।

26/11 हमले पर आधारित है कहानी

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दर्दनाक घटना को पूरा देश आज भी नहीं भूला है। उन्होंने कहा कि आज भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है और ऐसी कहानियां हमें उन लोगों के साहस की याद दिलाती हैं जिन्होंने संकट की घड़ी में दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल में ड्यूटी पर मौजूद नर्सों और मेडिकल स्टाफ की बहादुरी पर आधारित है।

कंगना रनौत ने जताया आभार

हरियाणा सरकार के इस फैसले पर कंगना रनौत ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि टैक्स फ्री होने से फिल्म ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और उन अनसुने नायकों की कहानी अधिक दर्शकों तक पहुंच सकेगी, जिनके साहस को अक्सर पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाती। कंगना ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ उन लोगों को समर्पित है जो बिना किसी प्रसिद्धि या सम्मान की अपेक्षा के देश और समाज की सेवा करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com