Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कमल हासन ने दी शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई, बोले- देर से मिला…

Shahrukh Khan got National Award: शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और कहा कि यह सम्मान उन्हें पहले ही मिल जाना चाहिए था।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 02, 2025 | 06:42 PM

कमल हासन ने दी शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई

Follow Us
Follow Us:

Kamal Haasan congratulated Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने के बाद जहां पूरी इंडस्ट्री ने उन्हें सराहा, वहीं दिग्गज अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने भी उन्हें एक खास संदेश के जरिए बधाई दी है। हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि शाहरुख को यह सम्मान काफी पहले मिल जाना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।

कमल हासन ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने की बहुत-बहुत बधाई शाहरुख खान। आपके जैसे कलाकार को यह मान्यता बहुत पहले मिलनी चाहिए थी। विश्व सिनेमा पर आपके प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हासन ने सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि ‘12वीं फेल’ के लिए विधु विनोद चोपड़ा और विक्रांत मैसी की भी तारीफ की।

कमल हासन ने कही ये बात

कमल हासन ने कहा कि यह फिल्म एक मास्टरपीस है, जिसने संघर्ष, हौसले और उम्मीदों की कीमत को बखूबी दर्शाया है और लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने रानी मुखर्जी को भी ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और लिखा कि एक बेहद संवेदनशील और ज्वलंत किरदार को निभाने के लिए आपको नेशनल अवॉर्ड मिलना पूरी तरह से जायज है।

सम्बंधित ख़बरें

The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई

Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक

‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा

Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां

पार्किंग की जमकर की सराहना

कमल हासन ने अपनी पोस्ट में तमिल फिल्म ‘पार्किंग’ की भी जमकर सराहना की, जिसे बेस्ट रीजनल फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तीन बड़े पुरस्कार मिले। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर जीवी. प्रकाश कुमार को ‘वाथी’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिलने पर सराहा।

ये भी पढ़ें- ‘इलेक्शन जितना मुश्किल या बीवी का दिल’, कपिल शर्मा ने पूछा राघव चड्ढा से सवाल

उर्वशी रौतेला को मिला अवॉर्ड

दिग्गज अभिनेत्री उर्वशी को ‘उल्लोजहुक्कु’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिलने पर उन्होंने कहा कि वे इस सम्मान की पूरी तरह हकदार थीं। कमल हासन ने अंत में फिल्म ‘लिटल विंग्स’ के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जीतने वाले सरवनानुत्थु सौंदरपंडी और मीनाक्षी सोमन को भी सम्मान के लिए बधाई दी। कमल हासन का यह संदेश न केवल एक सीनियर कलाकार के तौर पर, बल्कि एक सच्चे सिनेप्रेमी की भावना को दर्शाता है।

Kamal haasan congratulated shah rukh khan on getting the national award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2025 | 06:42 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Kamal Haasan
  • Shah Rukh Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.