-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kamal Haasan And Ayushmann Khurrana Become New Members Of Oscar Academy
कमल हासन और आयुष्मान खुराना बने ऑस्कर एकेडमी के नए सदस्य, फैंस में खुशी की लहर
- Written By: सोनाली झा
ऑस्कर एकेडमी ने 2025 में 534 नए सदस्यों को आमंत्रित किया है, जिनमें भारत से कमल हासन, आयुष्मान खुराना और पायल कपाड़िया प्रमुख हैं। यह सम्मान भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहचान को दिखाता है।

कमल हासन और आयुष्मान खुराना बने ऑस्कर एकेडमी के नए सदस्य
मुंबई: भारतीय सिनेमा के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि ऑस्कर एकेडमी ने साल 2025 के लिए 534 नए मेंबर्स को आमंत्रित किया है। इसमें कई भारतीय कलाकारों और फिल्म प्रोफेशनल्स के नाम भी शामिल हैं। इस रेप्युटेड लिस्ट में तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन, बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना, और कान विजेता डायरेक्टर पायल कपाड़िया जैसे नाम प्रमुख हैं।
एकेडमी के इस बैच में न केवल एक्टिंग, बल्कि सिनेमैटोग्राफी, कास्टिंग, साउंड, विजुअल इफेक्ट्स, डॉक्यूमेंट्री, टेक्नोलॉजी और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग जैसे डिफरेंट फील्ड्स से जुड़े भारतीय नामों को जगह मिली है। इस कदम को वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा की बढ़ती पहचान और प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है। कमल हासन ने नायकन, विक्रम जैसी आइकॉनिक फिल्में दी हैं और आयुष्मान खुराना की अंधाधुन और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों ने इंटरनेशनल लेवल पर सराहना पाई।
कमल हासन और आयुष्मान खुराना को एकेडमी की एक्टिंग ब्रांच से न्योता मिला है। साथ ही, ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट से कान्स में चर्चा में आईं पायल कपाड़िया को लेखन कैटेगरी में आमंत्रित किया गया है। अन्य आमंत्रितों में कास्टिंग डायरेक्टर करण माली, छायाकार रणवीर दास, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु, डॉक्यूमेंट्री मेकर अरुण भट्टाराई और स्मृति मुंद्रा, साउंड डिज़ाइनर पी.एम. सतीश, और विजुअल इफेक्ट्स में रवि बंसल, अभिषेक नायर, युगांधर तम्मारेड्डी, जतीन ठक्कर जैसे नाम शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला का चल रहा था इलाज, पराग त्यागी का खुलासा, पुलिस ने दर्ज किया बयान
राज कपूर को नॉन-वोटिंग एसोसिएट मेंबर के रूप में आमंत्रित किया गया है। एकेडमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग ने कहा कि हम इन स्पेशल आर्टिस्ट्स, टेक्नोलॉजिस्ट्स और प्रोफेशनल्स को एकेडमी में शामिल करने को लेकर उत्साहित हैं। यह इनविटेशन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय फिल्म उद्योग अब केवल क्षेत्रीय या राष्ट्रीय नहीं रहा, बल्कि यह ग्लोबल सिनेमा का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑस्कर जैसे प्रेस्टीजियस संस्थान का यह कदम भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है।
Kamal haasan and ayushmann khurrana become new members of oscar academy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMकिसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
Jul 29, 2026 | 09:59 AM3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
Jul 29, 2026 | 09:57 AMअसम में 75 जिंदगियां खत्म, संकट की घड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, पीड़ितों को 9 लाख की मदद
Jul 29, 2026 | 09:51 AMPhoto: पहला सावन में शिव पूजा क्यों है इतनी खास? फोटो में जानिए 12 बड़ी जरूरी बातें
Jul 29, 2026 | 09:48 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













