Kala Hiran First Look: ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक रिलीज, नाम बदलकर कहानी में जोड़ा गया नया ट्विस्ट
Kala Hiran First Look Poster Release: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' का पहला लुक जारी हो गया है, जिसमें मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए असली नाम बदल दिए हैं।
- Written By: यति सिंह
'काला हिरण' का फर्स्ट लुक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kala Hiran First Look Release: भारतीय सिनेमा जगत में वास्तविक घटनाओं और समसामयिक विवादों पर फिल्में बनना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब मामला बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों से जुड़ा हो तो उत्सुकता दोगुनी हो जाती है। सुपरस्टार सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को कौन नहीं जानता।
काले हिरण के शिकार से शुरू हुई यह दुश्मनी अब फिल्मी पर्दे पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बेहद संवेदनशील और बहुचर्चित विषय पर बन रही फिल्म काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी का पहला लुक आधिकारिक तौर पर दर्शकों के सामने आ गया है। इस वीडियो के सामने आते ही मनोरंजन जगत से लेकर सोशल मीडिया तक पर एक नया घमासान शुरू हो गया है।
कठघरे में खड़ा सुपरस्टार और दाऊद से बड़ा डॉन
फिल्म काला हिरण का पहला लुक रिलीज की शुरुआत ही बेहद धमाकेदार और सस्पेंस से भरी कोर्ट रूम की झलक के साथ होती है। फिल्म के पहले लुक में एक शख्स कोर्ट के कठघरे में लाचार खड़ा दिखाई देता है, जिसे फिल्म में अयान खान नाम दिया गया है। सरकारी वकील इस अयान खान के खिलाफ नब्बे के दशक के काले हिरण शिकार मामले को लेकर अदालत में तीखी दलीलें पेश करते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस, जिस अस्पताल में पिता ने तोड़ा था दम वहीं हुई मौत
Lock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की एंट्री, कल्ट क्लासिक की वापसी में नए किरदार से बढ़ेगा कॉमेडी का तड़का
‘मेरे बच्चों की मां बनोगी?’ जब 8 साल बड़ी तलाकशुदा इस एक्ट्रेस को ऐसे प्रपोज कर बैठे थे बख्तियार
विवाद से बचने के लिए फिल्म मेकर्स ने चली अनोखी चाल
फिल्म काला हिरण को लेकर कानून और समाज में कोई नया बवंडर खड़ा न हो, इसके लिए फिल्म मेकर्स ने बहुत ही चालाकी से काम लिया है। फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत और निर्माता अमित जानी ने कानूनी पचड़ों और विरोध प्रदर्शनों से बचने के लिए रियल किरदारों के नाम पूरी तरह बदल दिए हैं। फिल्म के पहले लुक की इस वीडियो में पुलिस साफ करती है कि बिश्नोई को अयान से कोई रंगदारी या पैसा नहीं चाहिए, बल्कि वह सिर्फ उसकी बलि चाहता है।
यह भी पढ़ें: Tanu Weds Manu 3 Official: नए चैप्टर के साथ लौटेगी सुपरहिट फ्रेंचाइजी, 11 साल बाद दिखेगी तनु और मनु की जोड़ी
इन बड़े चेहरों के दम पर दिखेगी पूरी सच्चाई
अमित जानी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस फर्स्ट लुक को लोगों की तरफ से बेहद मजबूत और मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में अहम भूमिका यानी अयान खान का किरदार अभिनेता काशिफ इकबाल निभा रहे हैं, जिनकी झलक पहली बार दुनिया के सामने आई है।
फिल्म में उनके साथ ही गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, राजेश दहिया, ऋषभ अरोड़ा, कमलेश सावंत और नरेश गोसाईं जैसे बॉलीवुड के बेहद मंजे हुए और दिग्गज कलाकारों को टीम में शामिल किया गया है।
