Rise And Fall 2 में झलका काजल राघवानी का दर्द, बोली- आत्महत्या का कर चुकी हूं प्रयास

Kajal Raghwani ने राइज एंड फॉल 2 में अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक समय वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं और उन्हें न दुनिया समझ आ रही थी, न जीने का मन था।
Kajal Raghwani
काजल राघवानी (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Kajal Raghwani Suicide Attempt Story: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल 2 में अपनी जिंदगी का सबसे गहरा राज खोल दिया है। काजल राघवानी ने अपने जिंदगी के सबसे मुश्किल समय का जु़ड़ा किस्सा शो पर शेयर किया है।

राइज एंड फॉल में बेसमेंट में वर्कर बनी काजल के हाथों में कलाई काटने का निशान जब शो की कंटेस्टेंट निहारिका ने देखा तो उन्होंने उसके पीछे की कहानी जानने की कोशिश की। तब काजल ने सुसाइड की कोशिश वाली बात का खुलासा किया।

काजल ने बताया क्यों काटी थी हाथ की नस

निहारिका के पूछने पर काजल ने जवाब दिया कि मैंने सुसाइड करते समय अपने हाथ की कलाई की नस काटी थी। काजल राघवानी की ये बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। शो के कंटेस्टेंट मनीष कश्यप ने काजल से कहा कि मैं इंजेक्शन से डरता हूं, यहां लड़कियां हाथ काट लेती हैं। आप लोगों को इतनी हिम्मत आ कहां से रही है। शिद्दत से प्यार करिए लेकिन अगर कोई भूल रहा है, तो उसे भूल जाओ।

मेंटल हेल्थ को लेकर कही बड़ी बात

मनीष कश्यप के इस बयान पर सफाई देते हुए काजल ने कहा कि ऐसा उन्होंने किसी के छोड़ जाने या प्यार में नहीं किया था बल्कि अपने लिए किया था। काजल की बात सुनकर मनीष कश्यप ने उनसे पूछा कि भला कोई अपने लिए कलाई की नस क्यों काटेगा। तब काजल ने बताया कि उस समय मैं जिंदगी के एक ऐसे दौर से गुजर रही थी, जब मुझे न ही दुनिया समझ आ रही थी और न ही जीने का मन था।

Kajal Raghwani
अविनाश मिश्रा ने लगायी ईशा संग रिश्ते पर मुहर, KKK 15 की सक्सेस पार्टी में सरेआम किया प्यार का इजहार

बॉयफ्रेंड की मारपीट का हुई थी शिकार

राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी इससे पहले भी शो में मुश्किल रिश्तों और भावनात्मक संघर्षों के बारे में बात कर चुकी हैं। शो के दौरान उन्होंने पूर्व कंटेस्टेंट अनीस भगत के साथ बातचीत में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा की गई मारपीट और प्रताड़ना का जिक्र किया था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया था कि जिस व्यक्ति से उन्होंने प्यार किया, उसी ने उन्हें जमीन पर पटककर पैरों व लातों से मारा था और उनके बाल भी खींचे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com