मुंबई: ‘कुंडली भाग्य’ अभिनेत्री श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई नहीं हुई है। एक्ट्रेस की शादी की रस्में में शुरू हो गई है। हाल ही में शादी की रस्मों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में शादी की शुरुआती रस्में निभाई जा रही थीं। श्रद्धा ने अपने पति का नाम और चेहरा अब तक जमाने छुपा रखा है। श्रद्धा की शादी आज यानी 16 नवंबर को होने वाली है। ऐसे में अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
श्रद्धा का यह वीडियो उनके फैन पेज पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस के हाथ में एक छोटा बच्चा नजर आ रहा हैं। इस वीडियो में दोनों बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। ऐसे में अब फैंस ने श्रद्धा की टांग खींचना शुरू कर दिया हैं। फैंस इस वीडियो को देख बोल रहे है कि श्रद्धा शादी से पहले ही बच्चे संभालना सीख रही हैं। इतना ही नहीं कुछ फैंस ये भी दावा कर रहे है कि श्रद्धा शादी के तुरंत बाद ही अपने फैंस खुशखबरी देने वाली हैं।
हाल ही में श्रद्धा ने अपने इंस्टा स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में श्रद्धा आर्या अपने करीबियों दोस्तों के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही थी। श्रद्धा अपनी संगीत सेरेमनी के लिए डांस प्रेक्टिस कर रही थी। वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो श्रद्धा ने अपने होने वाले पति की शेयर की थी। तस्वीर में राहुल के हाथ में श्रद्धा के नाम की मेहंदी लगी हुई थी। इस तस्वीर में राहुल न ‘ग्रूम टू बी’ का सेशे पहना हुआ था।
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा आर्य के होने वाले पति का नाम राहुल शर्मा (Rahul Sharma) है। राहुल एक्ट्रेस के फॅमिली फ्रेंड हैं। राहुल दिल्ली के रहने वाले हैं। और वह एक नेवी अफसर हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा और राहुल की शादी दिल्ली के अंदाज होटल, एरोसिटी में होगी, जिसमें परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे।
Just before marriage shraddha arya did the practice of handling children watch video