शादी की सालगिरह पर जॉन अब्राहम की खूबसूरत पत्नी प्रिया रुंचाल ने पोस्ट की रोमांटिक तस्वीर
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: जॉन अब्राहम (John Abraham) और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल (Priya Runchal) एक दूसरे के साथ अच्छी केमेस्ट्री शेयर करते है। दोनों जब भी एक दूसरे के साथ नजर आए, वह एक दूसरे पर प्यार बरसाते दिखाई दिए। इसी बीच दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जॉन एक कुर्सी पर बैठे हुए है और प्रिया उनकी गोद में बैठी नजर आ रही है। इस दौरान अभिनेता सफेद शर्ट और नीली डेनिम में दिखाई दी, जबकि उनकी खूबसूरत पत्नी हल्के पीले रंग के सलवार सूट में नजर आई।
प्रिया रुंचाल ने खुद इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में स्टार इमोजी और येलो हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। आप भी देखन इस पोस्ट को-
प्रिया ने जैसे ही फोटो शेयर की, लाइक और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। फैंस ने इस कपल को खूब पसंद किया और उन्हें अपना फेवरेट कपल बताया। फिर भी अन्य लोगों ने उन्हें उनकी सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं। जॉन अब्राहम कथित तौर पर 2010 में पेशे से एक निवेश बैंकर प्रिया रुंचाल से मिले थे। दो साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2013 में लॉस एंजिल्स में शादी के बंधन में बंध गए।
