Bigg Boss 20 में झलका आम्रपाली का दर्द, परिवार की चिट्ठियां देखकर उभर आया सभी घरवालों का दिल

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने मां बनने की अपनी इच्छा जाहिर की है। साथ ही 2 महीने बाद अपने घरवालों की चिट्ठी देखकर घर का माहौल काफी ज्यादा इमोशनल हो गया है।
Bigg Boss 20 Family Letter Emotional
आम्रपाली दुबे और माही विज बिग बॉस 20(सौ. Instagram @jiohotstarreality)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने फिर जताई मां बनने की इच्छा

  • बोलीं- जिंदगी के इस पड़ाव पर मां बनना है सबसे जरूरी

  • घरवालों की चिट्ठी पढ़कर इमोशनल हुए बिग बॉस कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20 Family Letter Emotional: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज का एपिसोड काफी ज्यादा इमोशनल और ड्रामे से भरपूर होने वाला है। जहां एक ओर आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपनी मां बनने की इच्छा जाहिर करती हुई नजर आने वाली है।

हाल ही में बिग बॉस में नजर आ रही आम्रपाली दुबे का दर्द एक बार फिर से बिग बॉस 20 में झलकने वाला है। वहीं दूसरी ओर पूरे घर का माहौल काफी ज्यादा इमोशनल होने वाला है। आज सभी बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के घर वालों की चिट्ठी उन्हें मिलेगी।

अपनों की चिट्ठी देख छलके आंसू

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में सभी घरवालों के अपनों की चिट्ठी देखकर सभी की आंखों में आंसू छलक जाते हैं। जियो हॉटस्टार के प्रोमो में अरिश्फा खान, माही विज, उदिति सिंह, यंग डीएसए, आम्रपाली दुबे, लव गिल और मनीष गोयल को काफी इमोशनल होते हुए देखा जा सकता हैं। हालांकि घरवालों की चिट्ठी अपनों तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं होगा।

आम्रपाली दुबे ने जतायी मां बनने की इच्छा

बिग बॉस 20 में भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर से अपनी मन की बात नेशनल टीवी पर कह दी है। आम्रपाली दुबे को लव गिल से बातचीत के दौरान कहती है कि जिंदगी के इस पड़ाव में मां बनना ही एक ऐसी चीज है, जिसे वह सबसे ऊपर देखती हैं।

आम्रपाली ने अपनी साथी-कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे लोगों की देखभाल करने की उनकी आदत अब उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गई है। लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली कहती हैं कि लोग सोचते हैं कि शो में मैं जैसे रहती हूं और लोगों के साथ व्यवहार करती हूं, वो मेरे गेम का हिस्सा है लेकिन नहीं यार यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा है, बल्कि इस समय मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है और कुछ नहीं।

Bigg Boss 20 Family Letter Emotional
रामायण ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग 100 करोड़ के पार, धुरंधर 2 और RRR को टक्कर देने की तैयारी

केयरिंग नेचर उनकी पर्सनैलिटी की पहचान

आम्रपाली दुबे का कहना है कि लोगों के प्रति उनकी केयर करने वाला नेचर उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वह घर के अन्य सदस्यों जैसे यंग डीएससी, स्काउट ओपी और खुद लव गिल के प्रति भी एक मां की तरह सुरक्षात्मक महसूस करती हैं, क्योंकि वे उन्हें अपने बच्चों की तरह देखती हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिखावा नहीं कर सकती हूं कि मुझे लोगों की परवाह है। फिर, चाहे वह स्काउट, यंग और तुम कोई भी मेरे साथ होगा मैं उसका ख्याल रखूंगी। ये मेरा असली नेचर बन गया है और मुझे लगता है कि ये मेरी उम्र की वजह से है। मैं सच में अब उम्र के उस पड़ाव पर आ गई हूं, जहां मुझे बच्चे को पालना है।