Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात

Jaya Bachchan Reaction Janhvi Controversy: फिल्म पेद्दी में जान्हवी कपूर के बोल्ड किरदार पर प्रशंसकों के भारी विवाद के बीच अब दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने सेट पर गरिमा बनाए रखने को लेकर बेहद कड़ा रि
Peddi Controversy
जया बच्चन और जान्हवी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jaya Bachchan Reaction Peddi Controversy: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की नई फिल्म पेद्दी ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही इसकी शानदार कमाई के साथ-साथ एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है। फिल्म को देखने के बाद कई दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

दर्शकों का आरोप है कि फिल्म में अभिनेत्री जान्हवी कपूर के चरित्र को बेवजह ज्यादा ग्लैमरस और बोल्ड तरीके से पेश किया गया है। सिनेमा जगत में जब इस बोल्डनेस को लेकर तीखी बहस छिड़ी, तो हिंदी सिनेमा की सबसे दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक जया बच्चन ने भी इस विवाद पर अपनी बेबाक राय शेयर की है।

डायरेक्टर और जया बच्चन के बीच हुआ झगड़ा

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने अपने दौर का एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर आज की पीढ़ी के कलाकारों को बहुत कुछ सीख मिल सकती हैं। अभिनेत्री जया बच्चन ने बताया है कि 'उनके लंबे फिल्मी सफर में एक बार ऐसा मौका आया था जब एक निर्देशक ने उनके साथ तय की गई सीमा को लांघने का प्रयास किया था।'

जया बच्चन ने आगे कहा कि 'उस निर्देशक ने एक दृश्य के दौरान उन्हें जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की थी। जया बच्चन के अनुसार ऐसे मामलों को सेट पर ही तुरंत रोकना बेहद आवश्यक होता है। उन्होंने उस वक्त बिना डरे अपनी आवाज उठाई और उस निर्देशक को कड़ा सबक सिखाया, जिसके बाद कभी किसी की ऐसी हिम्मत नहीं हुई।'

Peddi Controversy
जया बच्चन और जान्हवी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

वो घटना जब सेट पर हुआ था हंगामा

फिल्म पेड्डी के चल रहे इस पूरे विवाद के बीच जया बच्चन ने अपने बीते कल के पन्नों को पलटते हुए साल 1972 में आई अपनी फेमस फिल्म शोर की शूटिंग का जिक्र किया। इस फिल्म में जया बच्चन ने एक बेसहारा सड़क किनारे रहने वाली महिला का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। उसी दौरान शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक चाहते थे कि वह पूरे दृश्य में केवल घाघरा-चोली पहनकर कैमरे के सामने आएं।

लेकिन जया बच्चन को ये सब गवारा नहीं था, अपनी शर्तों पर जीने वाली जया बच्चन ने साफ कह दिया कि वह इसके साथ दुपट्टा जरूर लेंगी ताकि शालीनता बनी रहे। जया बच्चन की इसी बात को लेकर उस समय सेट पर डायरेक्टर और उनके बीच तीखी बहस हो गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी गरिमा से समझौता नहीं किया और बाद में उस डायरेक्टर के साथ कभी काम नहीं किया।

राम चरण की एक्टिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

फिल्म समीक्षकों ने भी राम चरण के प्रदर्शन को फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बताया है। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने अपने करियर की यादगार परफॉर्मेंस में से एक दी है। खासतौर पर फिल्म के अंतिम हिस्से में उनके भावनात्मक दृश्य दर्शकों को प्रभावित करते हैं। कुल मिलाकर, पेद्दी जहां बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर रही है, वहीं जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर छिड़ी बहस भी फिल्म को लगातार सुर्खियों में बनाए हुए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com