-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jaya Bachchan Paparazzi Controversy Boycott Ikkis
जया बच्चन के बयान से नाराज हुए पैपराजी, बदला लेने का किया ऐलान!
- Written By: अनिल सिंह
Jaya Bachchan: जया बच्चन के पैपराजी पर किए गए कमेंट्स से वे नाराज हो गए हैं। पैपराजी ने जया बच्चन और उनके नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' के प्रमोशन को बॉयकॉट करने की धमकी दी है।

जया बच्चन से बदला लेने की तैयारी में पैपराजी! नाती अगस्त्य की फिल्म 'इक्कीस' को करेंगे बॉयकॉट
Jaya Bachchan Paparazzi Controversy: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और अक्सर अपने बेबाक बयानों से विवादों में रहने वाली जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में पैपराजी के कपड़ों और उनकी ट्रेनिंग पर कमेंट किया था, जिसके बाद से पैपराजी समुदाय में भारी नाराजगी है। नाराज पैपराजी ने अब जया बच्चन को और उनके परिवार को बॉयकॉट करने की योजना बनाई है, जिसमें उनके नाती अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन भी शामिल होगा।
पैपराजी का कहना है कि जया बच्चन के किए की सजा उनके नाती अगस्त्य नंदा को भुगतनी पड़ सकती है। पैपराजी ने सवाल उठाया है कि क्या वह उनकी मदद के बिना ‘इक्कीस’ को प्रमोट कर सकती हैं?
जया बच्चन का विवादित कमेंट
जया बच्चन ने पत्रकार बरखा दत्त से बातचीत में पैपराजी कल्चर और अपने साथ उनके खराब व्यवहार पर बात की थी। उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाया जो बिना ट्रेनिंग के अजीब जगहों पर उन्हें शूट करते हैं। उन्होंने फोटोजर्नलिस्ट के कपड़ों और बैकग्राउंड पर कमेंट करते हुए कहा:
सम्बंधित ख़बरें
Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता
लड़के से लड़की बनने की राह पर ये एक्टर, मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर बोले- ‘मैं बनूंगी रानी’
Spider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी बरकरार विजय का क्रेज, ताबड़तोड़ कमाई जारी
“मगर ये जो बाहर ड्रेनपाइप टाइट, गंदे-गंदे पैंट पहन के, हाथ में मोबाइल लेकर… उन्हें लगता है कि क्योंकि उनके पास मोबाइल है, तो वे आपकी तस्वीर ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। और जिस तरह के कमेंट्स वे पास करते हैं, ये किस तरह के लोग हैं? ये कहां से आते हैं।”
ये भी पढ़ें- Dhurandhar X Review: रणवीर सिंह को ‘खूंखार’ अंदाज देख फैंस हुए बेकाबू, थिएटर में मचा बवाल
पैपराजी हुए लामबंद, की बॉयकॉट की मांग
जया बच्चन के इस बयान के बाद पैपराजी बेहद नाराज हो गए हैं। पॉपुलर पैपराजी वरिंदर चावला ने ‘X’ पर इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक घटना को भी उन्होंने स्टार के सम्मान में शेयर नहीं किया था। वरिंदर ने आगे कहा कि उन्होंने अपने साथियों से कहा है कि वे अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट रखें और जया बच्चन और उनके परिवार को बॉयकॉट करें।
एक अन्य पॉपुलर पैप, पल्लव पालीवाल, ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए कमेंट्स में कहा, “ये दुख की बात है, जो उन्होंने कहा। उनके पोते अगस्त्य की फिल्म इक्कीस रिलीज होने वाली है, अगर पैप्स प्रमोशन कवर करने नहीं आए तो क्या होगा?”
‘इक्कीस’ का प्रमोशन पड़ेगा ठप्प?
पैपराजी ने जया बच्चन को याद दिलाया है कि वे इस पीढ़ी के मीडिया हैं, जो दिन-रात काम करते हैं। पल्लव पालीवाल ने जोर देकर पूछा कि क्या जया बच्चन, पैप्स की मदद के बिना अगस्त्य की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ को प्रमोट कर सकती हैं? इस बॉयकॉट की धमकी से साफ है कि यदि पैपराजी ने अगस्त्य की फिल्म का प्रमोशन कवर नहीं किया, तो फिल्म की मीडिया कवरेज पर बड़ा असर पड़ सकता है।
Jaya bachchan paparazzi controversy boycott ikkis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, आरक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- अपनी और परिवार की सुरक्षा का रखें ध्यान’
Aug 04, 2026 | 11:51 AMCensus 2027: इस बार डिजिटल होगी जनगणना, घर बैठे भर सकेंगे फॉर्म, जानें जाति और माता-पिता से जुड़े नए नियम
Aug 04, 2026 | 11:43 AMजूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई
Aug 04, 2026 | 11:42 AMBhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता
Aug 04, 2026 | 11:38 AMसंसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
Aug 04, 2026 | 11:30 AMमहाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
Aug 04, 2026 | 11:30 AMगड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
Aug 04, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













