Bigg Boss 20: माही विज की बेटी पर हुए कमेंट से भड़के पापा जय भानुशाली, बोले- अब शो नहीं देखेंगे मेरे बच्चे

Jay Bhanushali Bigg Boss: बिग बॉस 20 में माही विज के बच्चों पर किए गए निजी कमेंट्स से जय भानुशाली नाराज हो गए। उन्होंने बच्चों को शो से दूर रखने का फैसला लेते हुए कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर सवाल उठाए।
Jay Bhanushali Bigg Boss 20 Reaction
जय भानुशाली रिएक्शन(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बिग बॉस 20 में बच्चों पर कमेंट से भड़के जय भानुशाली

  • माही विज के सपोर्ट में आए एक्स हसबैंड जय

  • बोले- अब अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने दूंगा

Jay Bhanushali Bigg Boss 20 Reaction: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में जितना ड्रामा घर के अंदर देखने के लिए मिलता है, उतना ही शो के बाहर भी दिखायी देता है। इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के परिवार को लेकर की गई टिप्पणियां अक्सर विवाद का रूप ले लेती हैं।

हाल ही में बिग बॉस के घर में कैप्टेनसी के लिए होने वाले टास्क के लिए टेस्टेंट्स को अपने साथी घरवालों को इमोशन दिखाने के लिए उकसाना था। इस टास्क के दौरान जब माही विज की बारी आती है, तो यंग डीएसए और कनिका को माही की बेटी तारा को लेकर कमेंट करते हुए देखा जा सकता है।

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की इस हरकत से माही विज के एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने गेम में उनके बच्चों को घसीटे जाने के मामले में तीखी नाराजगी जतायी है। साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया है कि अब वो अपने बच्चों को बिग बॉस 20 नहीं देखने देंगे।

एक्स वाइफ के सपोर्ट में जय भानुशाली

एक्टर जय भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि बिग बॉस में सब कुछ देखने के बाद, मैंने एक पिता के तौर पर एक फैसला किया है: मैं अपने बच्चों को अब बिग बॉस नहीं देखने दूंगा। मैंने तय किया था कि मैं कभी किसी के गेम प्ले के बारे में बात नहीं करूंगा या किसी खास कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय नहीं दूंगा और जहां भी मेरी ज़रूरत होगी, माही को सपोर्ट करूंगा।

यंग की हरकत का किया खंडन

जय ने आगे लिखा कि सिर्फ़ एक टास्क के लिए- यंग DSA मेरे बच्चों के बड़े होने और अपनी मां की हरकतों पर शर्म महसूस करने के बारे में बात कर रहा है, कनिका कह रही है कि वह कभी माही के बच्चों से नहीं मिलना चाहेगी, और लव गिल की मां मेरी बेटी को इस बातचीत में यह सवाल करके ले आई कि अगर कोई उसकी बेटी के बारे में ऐसा कुछ कहे तो उसे कैसा लगेगा।

Jay Bhanushali Bigg Boss 20 Reaction
Bigg Boss 20: यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती में आयी दरार, इन कंटेस्टेंट्स पर लटकेगी नॉमिनेशन की तलवार

बच्चों को बीच में घसीटने पर भड़के जय

तारा 7 साल की बच्ची है, वह बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है, किसी बच्चे से किसी को नीचा दिखाना बिल्कुल बकवास है। सच कहूं तो, हमारे बच्चों को ऐसी चीज़ में क्यों घसीटा जा रहा है जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है? बिग बॉस एक गेम है। माही विज से सहमत न हों, उसके गेमप्ले पर सवाल उठाएं और उसके फैसलों को चुनौती दें, लेकिन उसके बच्चों, मां बनने और पर्सनल लाइफ को इसमें लाना एक हद पार करना है।

जय ने कहा गुड बाय बिग बॉस 20

एक पिता के तौर पर, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस ट्रॉमा के साथ बड़े हों कि तारा का नाम हर वाक्य में माही को नीचा दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह गेम सबके लिए एंटरटेनमेंट हो सकता है, लेकिन हमारे लिए यह पर्सनल है। मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत हमेशा पहले आएगी। थैंक यू गुड बाय बिग बॉस 20।