-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jasmine Sandlas Engaged Live Concert Shekhar Chaudhary Sahab Fiance Mystery Man
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
- Written By: यति सिंह
Jasmine Sandlas Engaged: फेमस पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर अचानक मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी संग सगाई का एलान करके लाखों फैंस को चौंका दिया।

जैस्मिन सैंडलस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jasmine Sandlas Engaged Mystery Man: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बेबाक और अपनी बुलंद आवाज के लिए पहचानी जाने वाली सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने चाहने वालों को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। दिल्ली में हो रहे अपने लाइव शो के दौरान उन्होंने अचानक अपनी पर्सनल लाइफ का सबसे बड़ा राज खोल दिया। इस धमाकेदार कॉन्सर्ट के बीच उन्होंने न सिर्फ अपनी सगाई का एलान किया, बल्कि अपने होने वाले हमसफर को पहली बार पूरी दुनिया के सामने भी ले आईं।
‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले ही शो में कुछ ऐसा हुआ जिसने इतिहास बना दिया। गानों की धुन पर थिरकती भीड़ उस वक्त दंग रह गई जब जैस्मिन ने बीच शो में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को आवाज देकर मंच पर बुला लिया। जैसे ही यह कपल स्टेज पर एक साथ खड़ा हुआ, पूरे ऑडिटोरियम में फैंस की चीखें और तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। जैस्मिन ने मुस्कुराते हुए अपनी उंगली में चमचमाती हुई एंगेजमेंट रिंग सबको दिखाई।
मिस्ट्री मैन को सामने देख झूम उठे सारे फैंस
स्टेज पर अपने होने वाले पति का हाथ थामकर जैस्मिन की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने बेहद प्यार भरे अंदाज में दर्शकों को चौधरी साहब के बारे में बताते हुए कहा कि आखिरकार उन्होंने अपने चौधरी साहब को सबके सामने बुला ही लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
जैस्मिन आगे बताया कि यही वह शख्स हैं जिन्होंने उनकी उंगली में सगाई की यह अंगूठी पहनाई है। इसके बाद यह खूबसूरत कपल मंच पर ही एक-दूसरे के गले लग गया। दोनों ने जैस्मिन के ही मशहूर गाने ‘लावां’ पर बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस किया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स इस जोड़ी का दीवाना हो गया।
टूटे दिल के दर्द से सगाई के खूबसूरत सफर तक
जैस्मिन सैंडलस पहले फेमस पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन उस प्यार का अंत ब्रेकअप के साथ हुआ था। जैस्मिन ने अतीत में कई बार खुलकर स्वीकार किया था।
गैरी संधू के साथ ब्रेकअप के बाद जैस्मिन बुरी तरह बिखर गई थीं और शराब के सहारे दिन काट रही थीं। हालांकि, समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और अब 40 वर्ष की उम्र में उनकी जिंदगी में प्यार का यह नया और बेहद खूबसूरत चैप्टर शुरू हुआ है।
ग्लैमरस लुक में किसी दुल्हन जैसी सजीं सुरों की मल्लिका
इस बेहद खास और ऐतिहासिक शाम को यादगार बनाने के लिए जैस्मिन का अंदाज भी देखने लायक था। उन्होंने सुनहरे रंग का बेहद खूबसूरत और भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ मैचिंग हैवी ज्वेलरी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।
अपनी जादुई आवाज से ‘सिप सिप’, ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘यार ना मिले’ जैसे एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाकर उन्होंने दर्शकों को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली के बाद अब उनका यह म्यूजिकल टूर मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसी जगहों पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: गोविंदा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म सितंबर में होगी रिलीज, सुनीता आहूजा भी निभाएंगी खास रोल
हाल ही में जैस्मीन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए कई बेहतरीन और यादगार गाने गाए हैं। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ-साथ उनके गाए गाने ‘शरारत’ और ‘मैं और तू’ को संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया है।
इन सबमें सबसे ज्यादा पॉपुलर और चर्चा रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सुपरहिट ट्रैक ‘जाइए सजना’ को मिली है, जिस पर उनका लाइव परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर पहले भी काफी धूम मचा चुका है।
Jasmine sandlas engaged live concert shekhar chaudhary sahab fiance mystery man
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार छात्रों से मिलेंगे जोसेफ विजय, टीवीके का शिक्षा पुरस्कार समारोह जल्द
Jul 12, 2026 | 11:55 AMकतर को नई पहचान देने वाले शेख हमद बिन खलीफा अल थानी नहीं रहे, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Jul 12, 2026 | 11:54 AMक्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Jul 12, 2026 | 11:52 AMसागर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 12, 2026 | 11:43 AMगड़चिरोली: देलनवाड़ी और पल्सगांव के पशु अस्पताल रामभरोसे, रिक्त पदों को लेकर नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 12, 2026 | 11:42 AMUS Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग! क्या इस बार सुपरपावर का साथ दे रहे हैं अरब मुल्क?
Jul 12, 2026 | 11:37 AMMoshi Garbage Depot: मोशी हादसे के घायलों से मिलीं सुप्रिया सुले, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
Jul 12, 2026 | 11:35 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














