Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देहरादून कॉन्सर्ट में बेकाबू हुई भीड़, Jasmine Sandlas को बीच में रोकना पड़ा शो, मंच से की भावुक अपील

Jasmine Sandlas Concert Crowd Chaos: देहरादून में जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट के दौरान बैरिकेड गिरने से अफरातफरी मच गई। हालात बिगड़ने पर सिंगर ने शो रोककर फैंस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 21, 2026 | 01:26 PM

जैस्मीन सैंडलस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jasmine Sandlas Concert: भारतीय पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद से काफी कॉन्सर्ट कर रही हैं। इसी बीच देहादून में उस समय उनके कॉन्सर्ट को रोकना पड़ा, जब वहां अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्टेज पर गायिका परफॉर्म कर रही थीं, उसी बीच दर्शकों के पास लगे बैरिकेड गिर गए थे, जिससे आगे की लाइन में खड़े लोग अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। इसके तुरंत बाद कॉन्सर्ट रो दिया गया।

जैस्मिन ने मंच से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से स्थिति संभालने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि भीड़ में मौजूद हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और उनकी देखभाल की जाए। जैस्मीन ने भीड़ को संबोधित किया और सुरक्षा टीम से आग्रह किया कि वे स्थिति को सावधानी और संवेदनशीलता के साथ संभालें। उन्होंने इस रुकावट के लिए दर्शकों से माफी मांगी और टीम को विशेष रूप से निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी को कोई चोट न पहुंचे। कॉन्सर्ट फिर से शुरू होने से पहले उन्होंने दर्शकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

जैस्मीन सैंडलस काफी चिंतित थीं

वेन्यू पर मौजूद लोगों ने बताया कि गायिका काफी चिंतित लग रही थीं और जब स्थिति को काबू करने की कोशिश की जा रही थी, तब वे बार बार ‘वाहेगुरु’ का जाप कर रही थीं। सिंगर ने कहा कि दोस्तों, मुझे बहुत दुख है कि ऐसा हो रहा है। क्या मेरी टीम इस स्थिति को संभाल सकती है? मैं चाहती हूं कि मेरी पूरी टीम इस मामले को अपने हाथ में ले ले। ये सुरक्षाकर्मी बहुत ज्यादा आक्रामक हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी टीम इस समस्या को तुरंत हल करे।

सम्बंधित ख़बरें

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग

विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर

मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर

समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं

Jasmine Sandlas ਦੇ Dehradun ਸ਼ੋਅ ‘ਚ ਟੁੱਟੇ Barricade
ਮਸਾਂ ਬਚੇ Fans#JasmineSandlas #Dehradun #LiveShow #Barricade #Fans
jasmine sandlas, jasmine sandlas dehradun show, jasmine sandlas live show, jasmine sandlas songs, jasmine sandlas videos, pic.twitter.com/RcB9AugRBY — P-Town Celebs (@ptowncelebs) May 20, 2026

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने थिएटर्स में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छाया जॉर्जकुट्टी का जलवा

जैस्मीन सैंडलस की आवाज

जैस्मीन सैंडलस की बात करें, तो वे एक लोकप्रिय भारतीय-अमेरिकी गायिका, गीतकार और परफॉर्मर हैं, जिन्हें मुख्य रूप से पंजाबी संगीत और बॉलीवुड में उनके बेहतरीन गानों के लिए जाना जाता है। अपनी अनूठी आवाज और बेबाक अंदाज के कारण उन्हें पंजाबी संगीत की गुलाबी क्वीन भी कहा जाता है।

Jasmine sandlas concert crowd stage appeal dehradun show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 01:26 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.