बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी कपूर ने की दिवाली पूजा, वीडियो हुआ वायरल

जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया बोनी कपूर की दिवाली पूजा में साथ में एक ही कार से पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरत साड़ी कैरी की थी। साथ ही शिखर भी ट्रेडिशनल आउटफिट में कमाल की लग रहे थे।
Janhvi Kapoor did Diwali puja with boyfriend Shikhar Pahariya video went viral
बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी कपूर ने की दिवाली पूजा, वीडियो हुआ वायरल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया को गुरुवार को मुंबई के वर्सोवा में अपने पिता बोनी कपूर के ऑफिस में दिवाली पूजा में शामिल होते देखा गया। दोनों एक ही कार से साथ में पूजा के लिए पिता बोनी कपूर के ऑफिस पहुंचे। जान्हवी ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को दिवाली की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ कार में बैछे शिखर भी मुस्कुराते नजर आए।

पेस्टल साड़ी में ढाया कहर

इस दौरान जान्हवी ने पेस्टल साड़ी पहनी थी। जान्हवी पेस्टल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें मिंट ग्रीन और ब्लश पिंक शेड्स का खूबसूरत ब्लेंड था। उनकी साड़ी पर फ्लोरल पैटर्न इंब्रायड्री वर्क हो रखा था। उन्होंने अपने आउटफिट को सॉफ्ट ज्वेलरी के साथ पेयर किया। साथ ही उन्होंने सॉफ्ट कर्ल और मिनिमल मेकअप के साथ अपने ओरवऑल लुक को कंप्लीट किया। शिखर ने ट्रेडिशनल डार्क ब्लू कलर के कुर्ते और सफेद पैंट में अपने लुक को पूरा किया, जो सादगी और आकर्षण को दर्शाता है।

पिता बोनी कपूर के साथ पहुंची खुशी

खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ दिवाली पूजन के लिए उनके ऑफिस पहुंचीं। दोनों ही एक जैसे अंदाज में नजर आए। इस फंक्शन के लिए खुशी ने

सॉफ्ट लेस और कढ़ाई से सजे बेज रंग के अनारकली सूट को चुना। उन्होंने इस लुक को स्टेटमेंट इयररिंग्स और हल्के मेकअप के साथ पेयर किया, जो एक क्लासिक लेकिन ठाठ दिवाली वाइब को दर्शाता है। सफ़ेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने बोनी कपूर हर तरह से गर्वित पिता की तरह दिख रहे थे, उन्होंने खुशी के साथ पैपराजी को देखकर हाथ हिलाया।

खुशी और वेदांग कर रहे हैं डेट!

जान्हवी और खुशी हाल ही में मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं, जहां उनके साथ शिखर और खुशी के कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता वेदांग रैना भी थे। इस ट्रिप ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। एक स्टैंडआउट तस्वीर में खुशी लाल बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में उन्हें एक काली बिकिनी में दिखाया गया है, जिसमें एक्ट्रेस बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रही थीं। हालांकि खुशी और वेदांग ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट से इनके रिश्ते की अफवाहें खूब उड़ रही हैं।