

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने तिरुमाला मंदिर पहुंची हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
दरअसल, सामने आए इस वीडियो में जान्हवी और उनके बॉयफ्रेंड के अलावा शिखर पहाड़िया की मां भी नजर आ रही हैं। तीनों ने साथ में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर आशर्वीद लिए। इस दौरान जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया भगवान की भक्ति भी लीन दिखे। हालांकि, उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी नजर आए। अगर इस दौरान दोनों के लुक की बात करें, तो शिखर पीली धोती पहने नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ, जान्हवी गुलाबी रंग की साड़ी दिखाई दी। वहीं दोनों ने मंदिर से बाहर निकलते वक्त मुस्कुराते भी नजर आए।
जान्हवी का वर्कफ्रंट वहीं जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आने वाली हैं। दोनों पहली बार दिनेश विजान के निर्देशन में बन रही फिल्म में साथ काम करेंगे।यह फिल्म केरल के सुंदर बैकवाटर में सेट एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी होगी। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित परम सुंदरी 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसके मोशन पोस्टर में पहले शेयर किया जा चुका है। जिसमें सिद्धार्थ कैजुअल कपड़ों में शानदार दिख रहे, जबकि जान्हवी रंग-बिरंगे एथनिक आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। बाद में दोनों साउथ इंडियन कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए दिखाई देते हैं, जिसमें सिद्धार्थ जान्हवी को अपनी बाहों में उठाए हुए हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मैडॉक फिल्म्स ने लिखा था कि, "नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस - दो दुनियाएं टकराती हैं और चिंगारी उड़ती हैं। दिनेश विजान प्रस्तुत करते हैं #परमसुंदरी, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित एक प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है। परम के रूप में शानदार सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुंदरी के रूप में जीवंत जान्हवी कपूर से मिलें।"
फिल्म की कहानी
आपको बता दें, परम सुंदरी की कहानी एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है जहां दो बहुत अलग दुनियाएं टकराती हैं। इस फिल्म में "नॉर्थ का मुंडा" "साउथ की सुंदरी" से मिलता है।