Jana Nayagan Collection Day 19: थलपति का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 19वें दिन भी जारी रही 'जन नायकन' की मजबूत पकड़

Jana Nayagan BO Collection:थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में मजबूती से डटी हुई है। 19वें दिन की कमाई के साथ विजय की फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।
Jana Nayagan Collection
थलपति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर थलपति विजय की चर्चित एक्शन ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस सफर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अमूमन 2 हफ्ते बीत जाने के बाद ज्यादातर फिल्मों की कमाई की रफ्तार काफी धीमी पड़ जाती है।

बड़े पर्दे पर नई फिल्मों के आने से पुरानी फिल्मों का प्रदर्शन प्रभावित होता है। हालांकि विजय के जबरदस्त स्टारडम के दम पर 'जन नायगन' अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचने में पूरी तरह से कामयाब दिख रही है। तीसरे हफ्ते के वीकडेज में एंटर करने के बाद भी फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी है।

तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन वर्किंग डे होने की वजह से दर्शकों की संख्या में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई। इसके बावजूद रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने सोमवार को लगभग 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को देश भर में इसके करीब 1511 शो चलाए गए, जिनमें कुल ऑक्यूपेंसी 14.2 प्रतिशत के आसपास रही।

इस कमाई को जोड़ने के साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 193.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं अगर देश में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 225.02 करोड़ रुपये को आसानी से पार कर चुका है।

तमिल भाषा में बरकरार है थलपति विजय का सबसे बड़ा दबदबा

फिल्म की भाषा के आधार पर अगर कमाई के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो इसे सबसे ज्यादा प्यार इसके मूल तमिल वर्जन से मिल रहा है। 19वें दिन अकेले तमिल भाषा से ही फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस दौरान 943 शो में तमिल दर्शकों की ऑक्यूपेंसी लगभग 16 प्रतिशत दर्ज की गई।

फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में 42.70 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने भारत में 153.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। दूसरे हफ्ते में भी इसने अपनी झोली में 31.60 करोड़ रुपये पड़े। तीसरे वीकेंड के दौरान शुक्रवार को 1 करोड़, शनिवार को 2.55 करोड़ और रविवार को 3.60 करोड़ रुपये की बेहतरीन कमाई दर्ज की गई थी।

Jana Nayagan Collection
विनाश काले विपरीत बुद्धि... सुनीता आहूजा का गोविंदा पर तंज, बोलीं- मुझे कोई…

आखिर क्यों दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है यह धमाकेदार फिल्म

फिल्म 'जन नायकन' में थलपति विजय एक बार फिर बेहद प्रभावी अवतार में नजर आ रहे हैं। इस हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा में ऐक्शन के साथ-साथ पारिवारिक भावनाओं और राजनीतिक घटनाओं का बेहद संतुलित समावेश किया गया है।

कहानी एक ऐसे आम इंसान के संघर्ष को दर्शाती है जो अपने लोगों के अधिकारों के लिए अकेले ही व्यवस्था से मुकाबला करता है। थलपति विजय की दमदार एक्टिंग और कहानी की गहराई ही इस फिल्म को इस साल की सबसे चर्चित और सफल तमिल फिल्मों की सूची में शामिल करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com