-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jana Nayagan Collection Box Office Day 16 200 Crore Total Collection Thalapathy Vijay
Jana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
- Written By: यति सिंह
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: सुपरस्टार थलपति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म जन नायकन के कलेक्शन में 16वें दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म की दैनिक कमाई में 26% से ज्यादा की कमी आई है।

थलपति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jana Nayagan Collection Box Office Day 16: तमिल सिनेमा के फेमस एक्टर थलपति विजय की नई फिल्म जन नायकन बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। शुरुआती 2 हफ्तों में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब इस एक्शन ड्रामा के कलेक्शन की गति धीमी पड़ने लगी है। सिनेमाघरों में फिल्म के 16वें दिन के जो आंकड़े सामने आए हैं, वे निर्माताओं के लिए चिंता की बात बन सकते हैं। हालांकि फिल्म घरेलू बाजार में अपना प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह सफल रही है, लेकिन तीसरे शुक्रवार को इसकी कमाई में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है।
खबरों के अनुसार, जन नायकन ने अपने प्रदर्शन के 16वें दिन भारत में कुल 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके मुकाबले 15वें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये बटोरे थे। इस तरह एक ही दिन के अंदर फिल्म के संग्रह में 26.2 % की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश भर में लगभग 2000 से ज्यादा शो में दिखाई जाने के बावजूद शुक्रवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की उपस्थिति केवल 15.4 फीसदी ही सिमट कर रह गई।
भारतीय बाजार में अब तक ऐसा रहा शानदार सफर
कमाई की रफ्तार भले धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म का कुल घरेलू आंकड़ा बेहद प्रभावशाली हो चुका है। भारत में फिल्म की कमाई अब 186.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 217.22 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ पर हुई खास बात
शॉटगन के सफर की अनकही कहानी में दिखेगा सितारों का जमघट, सलमान-रजनीकांत भी होंगे शामिल
51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
अगर भाषा के तौर पर कमाई पर नजर डालें तो 16वें दिन तमिल डब से 1.08 करोड़ रुपये आए, जबकि हिंदी डब से महज 10 लाख रुपये का योगदान मिला। तमिल शो में रात के समय 24.92 फीसदी तक दर्शक पहुंचे, जिससे आंकड़े को थोड़ा सहारा मिला।
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर आई इस मंदी के बावजूद यह फिल्म विदेशी बाजारों में अपना परचम लहरा चुकी है। ‘जन नायकन’ ने ओवरसीज मार्केट से अब तक 92.80 करोड़ रुपये का बड़ा ग्रॉस बिजनेस किया है।
इसी के साथ दुनिया भर में फिल्म का कुल कलेक्शन 310.03 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुका है। अपने प्रदर्शन के पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 31.60 करोड़ रुपये बटोरकर फिल्म ने शुरुआती दौर में ही अपनी लागत निकाल ली थी।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ पर हुई खास बात
वीकेंड पर एक बार फिर से वापसी की उम्मीद
हालांकि शनिवार और रविवार के आंकड़े एक बार फिर से रफ्तार पकड़ सकते हैं। पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज और प्रियंवदा जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस राजनीतिक एक्शन ड्रामा को देखने के लिए थलपति विजय के फैंस अब भी चुनिंदा सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
Jana nayagan collection box office day 16 200 crore total collection thalapathy vijay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
Aug 08, 2026 | 09:14 AMबदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
Aug 08, 2026 | 09:04 AMSL vs IND Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं लगेगा एक भी पैसा? SLC ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
Aug 08, 2026 | 09:04 AMसुरक्षा की गारंटी मिले तो बांग्लादेश लौटेंगे शाकिब? कोर्ट में केस लड़ने को भी तैयार; 2027 वर्ल्ड कप पर नजर
Aug 08, 2026 | 08:41 AMडिजिटल होते वाहनों के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, गडकरी बोले- भारत को बनना होगा वैश्विक लीडर
Aug 08, 2026 | 08:32 AMKanwar Yatra 2026: मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, हिंडन से मेरठ तक करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Aug 08, 2026 | 08:31 AMशेख हसीना की पार्टी Awami League का BNP में होगा विलय? सांसद नासिर के बयान से मचा हडकंप
Aug 08, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














