धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट, प्रकाश राज से प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की खुशी

Bollywood Reaction: मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज, दीया मिर्जा और अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की।
Dharmendra Pradhan Resignation Priyanka Chopra Prakash Raj NEET Protest
प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश राज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Dharmendra Pradhan Resignation Priyanka Chopra Prakash Raj NEET Protest
नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया। इस घटनाक्रम पर कई फिल्मी सितारों ने भी अपनी राय रखी।
Dharmendra Pradhan Resignation Priyanka Chopra Prakash Raj NEET Protest
फिल्मी सितारों ने छात्र आंदोलन से जुड़े युवाओं के जज्बे की सराहना की। प्रकाश राज, प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा, अदिति राव हैदरी, अरमान मलिक और संभावना सेठ समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया शेयर की।
Dharmendra Pradhan Resignation Priyanka Chopra Prakash Raj NEET Protest
अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आंदोलन में शामिल युवाओं और उनके समर्थन में खड़े लोगों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि यह उन सभी लोगों की जीत है, जिन्होंने छात्रों के साथ मजबूती से खड़े होकर उनकी आवाज बुलंद की। उन्होंने इसे युवाओं की ताकत और लोकतांत्रिक संघर्ष की मिसाल बताया।
Dharmendra Pradhan Resignation Priyanka Chopra Prakash Raj NEET Protest
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं की बड़ी जीत है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बहस और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
Dharmendra Pradhan Resignation Priyanka Chopra Prakash Raj NEET Protest
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटनाक्रम का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि देशभर में छात्रों के लंबे आंदोलन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बाद यह फैसला सामने आया। उन्होंने इसे आंदोलन की सफलता बताते हुए छात्रों के धैर्य और एकजुटता की सराहना की।
Dharmendra Pradhan Resignation Priyanka Chopra Prakash Raj NEET Protest
वहीं अदिति राव हैदरी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सही बात के लिए संघर्ष करने वालों की जीत हमेशा प्रेरणादायक होती है। उन्होंने अपने संदेश में ईमानदारी, जवाबदेही, अहिंसा और अभिव्यक्ति की आजादी जैसे मूल्यों को मजबूत बनाए रखने की बात कही।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com