रजनीकांत की हर एंट्री पर तालियां और सीटियां, 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख का ऐसा रहा थिएटर एक्सपीरियंस

Riteish Deshmukh Reaction On Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने फिल्म को महा ब्लॉकबस्टर बताते हुए कहा कि सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है।
Riteish Deshmukh Reaction On Jailer 2
रजनीकांत और रितेश देशमुख(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रितेश देशमुख ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को महा ब्लॉकबस्टर बताया।

  • रितेश देशमुख ने कहा कि सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है।

  • कमल हासन ने रजनीकांत को फिल्म की सफलता पर बधाई दी, जबकि धनुष ने इसे फैंस के लिए शानदार ट्रीट बताया।

Riteish Deshmukh Jailer 2 review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने फिल्म देखने के बाद रजनीकांत के स्टारडम की जमकर तारीफ की और इसे ब्लॉकबस्टर बताया। वहीं, कमल हासन, धनुष और कई निर्देशकों ने भी फिल्म की टीम की सराहना की है।

रितेश देशमुख ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर 'जेलर 2' देखने का अनुभव साझा किया। फिल्म के इंटरवल के दौरान पोस्ट करते हुए उन्होंने इसे 'महा ब्लॉकबस्टर' बताया। साथ ही, रजनीकांत के औरा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका स्टारडम बिल्कुल अलग स्तर का है। रितेश ने निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और उनकी पूरी टीम को भी बधाई दी। उन्होंने फैंस से फिल्म देखने की अपील करते हुए 'हुकुम' और 'टाइगर का हुकुम' का जिक्र किया।

रितेश देशमुख का पोस्ट

फिल्म खत्म होने के बाद रितेश ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने थिएटर एक्सपीरियंस के बारे में बताया। अभिनेता ने लिखा कि उन्होंने रजनीकांत की हर एंट्री पर तालियां बजाईं, सीटियां मारीं और खूब चीयर किया। उनके मुताबिक, थिएटर का माहौल किसी जश्न से कम नहीं था। रितेश देशमुख ने कहा कि सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है।

Riteish Deshmukh Reaction On Jailer 2
Bigg Boss 20 Promo: स्काउट के कैप्टन बनते ही बदला घर का माहौल, जानें कौन से 5 बड़े ड्रामे आए सामने

कमल हासन और धनुष ने भी दी बधाई

'जेलर 2' की तारीफ करने वाले सितारों में कमल हासन और धनुष भी शामिल हैं। कमल हासन ने अपने करीबी दोस्त रजनीकांत को फिल्म की सफलता पर बधाई दी। इस पर निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने उनका आभार जताया। वहीं, धनुष ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद इसे हर थलाइवर फैन के लिए शानदार दावत बताया।

निर्देशकों को भी पसंद आई फिल्म

निर्देशक लिंगुसामी ने 'जेलर 2' में अभिनेता रजनीकांत के स्टारडम के इस्तेमाल की तुलना उनकी लोकप्रिय फिल्म 'बादशाह' से की। उन्होंने खास तौर पर फिल्म के पहले हाफ की तारीफ की। इसके अलावा वेंकट प्रभु और कार्तिक सुब्बाराज ने भी फिल्म की सराहना की। कार्तिक ने रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस, नेल्सन के निर्देशन और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत को शानदार बताया।

Navbharat Live
navbharatlive.com