रजनीकांत की जेलर 2 ने मचाया तहलका, दुनियाभर में 317 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Rajinikanth Jailer 2 Collection : सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और सिर्फ 3 दिनों में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
Jailer 2 Box Office Collection Day 3
रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जेलर 2 ने 3 दिनों में दुनियाभर में 317.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।

  • शनिवार को भारत में 47.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ।

  • तीसरे दिन फिल्म की घरेलू कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले करीब 28.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Jailer 2 Box Office Collection Day 3: सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही ऐसा कोहराम मचाया है कि हर कोई हैरान रह गया है। बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य फिल्में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं, लेकिन रजनीकांत के जादू के आगे टिक पाना किसी के लिए भी आसान नहीं साबित हो रहा है।

रिलीज के शुरुआती 3 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में जो मील का पत्थर हासिल किया है, उसने यह साबित कर दिया है कि आज भी बड़े पर्दे पर थलाइवा का जादू सिर चढ़कर बोलता है।

शनिवार को कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल

फिल्म जेलर 2 रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को इसके कलेक्शन में एक अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बीते शनिवार को इस एक्शन थ्रिलर ने लगभग 48 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जो इसके दूसरे दिन के मुकाबले करीब 29 प्रतिशत ज्यादा है।

अलग-अलग भाषाओं के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने तमिल में 35 करोड़ से ज्याद, तेलुगु में 8 करोड़ से ज्यादा और हिंदी बाजारों में भी 4 करोड़ से ज्यादा की ठोस कमाई दर्ज की है। केवल 3 दिनों के अंदर ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 150 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

थियेटर्स में उमड़ी भारी भीड़ और बढ़ी ऑक्यूपेंसी

सुपरस्टार रजनीकांत की एक झलक पाने और उनकी फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों का तांता लगा हुआ है। देश भर में इस फिल्म के 14000 से ज्यादा शो चलाए जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। शनिवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 54 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई, जिसमें रात के शो के दौरान तो दर्शकों की संख्या 90 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।

दुनियाभर में 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

घरेलू बाजारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म जेलर 2 ने सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं। वैश्विक बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को समेटते हुए फिल्म ने सिर्फ 72 घंटों के अंदर ही 317 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के बेहतरीन डायरेक्शन और दमदार कहानी ने इस फिल्म को इस मुकाम पर पहुंचाया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com