जेलर 2 के नए गाने में रजनीकांत का दिखा स्वैग, शामना कासिम की कसावु साड़ी और डांस ने खींचा ध्यान

Jailer 2 Song Ala Bolelo: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का नया गाना ‘अला बोलेलो’ रिलीज हो गया है। गाने में 37 साल की शामना कासिम पारंपरिक कसावु साड़ी में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।
Rajinikanth Film Jailer 2 Song Ala Bolelo
रजनीकांत की जेलर 2 का गाना अला बोलेलो रिलीज(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajinikanth Film Jailer 2 Song Release: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अभिनेता की पिछली फिल्म ‘कुली’ अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी और अब फैंस उनकी अगली बड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘अला बोलेलो’ रिलीज कर दिया है। गाने में रजनीकांत के साथ अभिनेत्री शामना कासिम नजर आ रही हैं, जिनके डांस मूव्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

मेकर्स ने ‘अला बोलेलो’ का करीब चार मिनट लंबा लिरिकल वर्जन जारी किया है। गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी आवाज दी है। उनके साथ निरंजना रमन, अपर्णा हरिकुमार और दीप्ति सुरेश ने भी अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अरुणराजा कामराज ने लिखे हैं। गाने का प्रोमो सामने आने के बाद केरल के कुछ दर्शकों ने इसमें मलयालम शब्दों के उच्चारण को लेकर आपत्ति जताई थी।

शामना कासिम के डांस ने खींचा ध्यान

‘अला बोलेलो’ में 37 वर्षीय अभिनेत्री शामना कासिम पारंपरिक कसावु साड़ी पहने शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स और पारंपरिक लुक ने गाने को अलग अंदाज दिया है। वहीं गाने के बीच-बीच में 75 वर्षीय रजनीकांत की झलक भी देखने को मिलती है। रजनीकांत की एनर्जी और शामना कासिम के डांस का कॉम्बिनेशन गाने को एंटरटेनिंग बनाता है। फैंस अब फिल्म के बाकी गानों और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

Rajinikanth Film Jailer 2 Song Ala Bolelo
अर्जुन रामपाल ने 7 साल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, गोवा में बेहद सादगी से हुई वेडिंग

जेलर 2 कब होगी रिलीज

‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन और लेखन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। इसे कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, ऋत्विक, योगी बाबू और मिर्ना जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा विजय सेतुपति के कैमियो की भी चर्चा है। ऋतिक रोशन के फिल्म से जुड़ने की खबरें भी सामने आई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। ‘जेलर 2’ दुनियाभर में 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com