

जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म काली खेती का टीजर रिलीज
खून पीने वाले खेत और पुश्तैनी अभिशाप की दिखी कहानी
20 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म, सनी देओल की 'सूर्या' से टक्कर
Jackie Shroff Kaali Kheti Teaser Out: 90 के दशक के सुपरस्टार और बॉलीवुड में जग्गू दादा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ जेलर 2 में काम कर चुके जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म का टीजर सामने आ गया है।
3 नवंबर 2026 को आधिकारित तौर पर फिल्म काली खेती का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये एक सुपरनेचुरल रूरल थ्रिलर फिल्म है, जो इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की कहानी ग्रामीण लोककथाओं, पुरानी मान्यताओं और पुश्तैनी अभिशापों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।
काली खेती फिल्म की कहानी ग्रामीण लोककथाओं, पुरानी मान्यताओं और पुश्तैनी अभिशापों के इर्द-गिर्द बुनी हुई है। जैकी श्रॉफ की इस फिल्म के टीजर में एक ऐसे डरावने गाँव को दिखाया गया है जहाँ रात के अंधेरे में रहस्यमयी शक्तियां जागती हैं और वहाँ के खेत लोगों का खून पीने लगते हैं। इसी शैतानी ताकत की सच्चाई का पता लगाने का ज़िम्मा जैकी श्रॉफ का किरदार उठाता है।
फिल्म काली खेती में जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इन दो दिग्गज कलाकारों के साथ ही इस फिल्म में मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।
जैकी श्रॉफ की ये हॉरर फिल्म पहले 23 अक्टूबर को रिलीज की जाने वाली थी, हालांकि कुछ कारणों से मेकर्स ने इसे टालकर अब 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ से हो सकती है।
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ आखिरी बार सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई हासिल की है। इससे पहले जग्गू दादा साल 2026 में फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। ये फिल्म 29 मई 2026 को रिलीज हो चुकी है।