Jaat X Review: जाट को 'ब्लॉकबस्टर मास मूवी' बता रहे दर्शक, थिएटर्स में नाच रहे फैंस

Jaat X Review: सनी देओल की जाट फिल्म रिलीज हो चुकी है, इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, यह आज पता चल ही जाएगा। लेकिन ट्विटर पर लोग इसे ब्लॉकबस्टर मास मूवी बता रहे हैं। थिएटर में दर्शक नाचते हुए नजर आए। 
Jaat X Review Viewers
सनी देओल की जाट फिल्म रिलीज हो चुकी है
Published on
Updated on

Jaat X Review: सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज हो चुकी है, सिनेमाघरों में इसको लेकर दर्शकों में अच्छा रुझान भी देखने को मिल रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा होगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन ट्विटर पर लोग इसे ब्लॉकबस्टर मास मूवी बता रहे हैं। विदेशी थिएटर में दर्शक फिल्म देखते हुए डांस करते नजर आए। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में फिल्म का प्रदर्शन टिकट बिक्री के लिहाज से कमजोर था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि इसे अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाएगी। लेकिन इसे अच्छी ओपनिंग मिलती है या नहीं यह कुछ समय बाद साफ हो जाएगा।

ट्विटर पर फिल्म को लेकर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर आरपीटी नाम के एक यूजर ने लिखा है कि मेरे शब्दों को लिख लीजिए, यह एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म बनेगी, ये ब्लॉकबस्टर मास मूवी है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि रोक नहीं पाया नाचने से मैं खुद को और वह थिएटर में ही डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह विदेशी थिएटर का दृश्य है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दर्शक सोशल मीडिया पर जाट फिल्म की तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पब्लिक रिव्यू भी सामने आ रहा है। थिएटर से फिल्म देख कर बाहर निकल रहे दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। दर्शक बता रहे हैं कि वह 2 साल से सनी देओल की फिल्म का इंतजार कर रहे थे, गदर 2 के बाद उन्हें सनी देओल से इसी तरह के फिल्म की उम्मीद थी और उनकी उम्मीद पर सनी देओल खरे उतरे हैं। यही कारण है कि जाट को लेकर दर्शकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा होगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन थिएटर में फिलहाल फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com