Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड का तड़का लगाएंगे ईशान-जैकलीन, सोनू सूद होंगे सम्मानित

मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले 31 मई को हैदराबाद के हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित होगा। इस भव्य कार्यक्रम की मेजबानी स्टेफनी डेल वैले और सचिन कुंभार करेंगे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 31, 2025 | 11:04 AM

मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड का तड़का लगाएंगे ईशान-जैकलीन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत के हैदराबाद शहर में आयोजित हो रही 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। 31 मई को इसका ग्रैंड फिनाले हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में बड़े ही भव्य अंदाज में आयोजित किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में जहां दुनिया भर की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं, वहीं भारत ने इसे सांस्कृतिक और मनोरंजन का अद्भुत संगम बना दिया है।

फिनाले इवेंट की मेजबानी करेंगी मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और भारतीय होस्ट सचिन कुंभार। कार्यक्रम में बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का भी देखने को मिलेगा। अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। दोनों सितारों की धमाकेदार प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी।

इवेंट में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी विशेष मेहमान के रूप में मौजूद रहेंगी। मिस वर्ल्ड के इस संस्करण में 108 देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, और तेलंगाना की संस्कृति, विरासत और मेहमाननवाजी को दुनिया के सामने खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। फिनाले इवेंट में करीब 3500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल हो सकते हैं। इस खास अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को ‘मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का द ट्रेटर्स में कमबैक टला

महामारी के दौरान और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को देखते हुए सोनू सूद को यह सम्मान दिया जा रहा है। सोनू सूद इस कार्यक्रम के जज पैनल का भी हिस्सा होंगे। जजों की पैनल में सोनू सूद के साथ शामिल होंगी सोशल वर्कर सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 डॉ. कैरीना टरेल। इस पैनल की अध्यक्षता मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले करेंगी, जो विजेता के नाम की घोषणा करेंगी। मिस वर्ल्ड 2025 का यह आयोजन न सिर्फ भारत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक ताकत, आतिथ्य और आयोजन क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक सुनहरा मौका भी है।

Ishaan khatter jacqueline fernandez performance grand finale of miss world 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2025 | 11:04 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Jacqueline Fernandez
  • Miss World 2025
  • Sonu Sood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.