इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले में रितेश पाल ने जीती ट्रॉफी, प्रतीक उतेकर संग रचा इतिहास

India’s Best Dancer 5 Winner: रियालिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले में रायपुर के रितेश पाल ने जीत हासिल की है। उन्होंने ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का इनाम जीता।
India’s Best Dancer 5 Winner Ritesh Pal
रितेश पाल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

India’s Best Dancer 5 Winner Ritesh Pal: डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 अपने यादगार और रोमांचक सफर के बाद आखिरकार अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच गया है। महीनों से चल रही कड़े कॉम्पिटिशन और शानदार परफॉमेंस के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी रितेश पाल ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर के मार्गदर्शन में यह शानदार कामयाबी हासिल की है। ग्रैंड फिनाले में बाकी मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए रितेश ने न केवल चमचमाती ट्रॉफी उठाई, बल्कि 15 लाख रुपये का नकद इनाम भी हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

कई दावेदारों को पछाड़कर मारी बाजी

ग्रैंड फिनाले का मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक रहा, जहां देश भर से आए टॉप प्रतियोगियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रितेश पाल का मुकाबला मुख्य रूप से अंशिका धारा, प्रथमेश माने, दिपाली बोरकर और गीतांजलि मारवाह जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से था।

पूरे सीजन में अपनी निरंतरता और बेहतरीन डांस परफॉमेंस के बल पर रितेश ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया था। आखिरी लेवल में अंशिका धारा पहली रनर-अप रहीं और उन्हें 3 लाख रुपये दिए गए, जबकि प्रथमेश माने दूसरे रनर-अप बनकर 2 लाख रुपये का नकद इनाम हासिल करने में सफल रहे।

3 बार बैटल ट्रॉफी जीतकर बनाया खास रिकॉर्ड

रितेश पाल की यह जर्नी बेहद प्रेरणादायक रही है। शो के दौरान 'इंडिया वाला डांस' थीम के तहत उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। समकालीन यानी कंटेंपरेरी डांस बैकग्राउंड से आने के बावजूद उन्होंने अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर नृत्य की कई अन्य विधाओं में भी खुद को साबित किया।

पूरे सीजन में उन्होंने 3 बार प्रतिष्ठित बैटल ट्रॉफी जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी। रितेश ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर के विश्वास और जजों की सही सलाह को दिया, जिससे उन्हें हर हफ्ते बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती रही।

India’s Best Dancer 5 Winner Ritesh Pal
Bigg Boss 20: ईशा रिखी का हुआ एलिमिनेशन, घर से निकलते वक्त इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

स्टार्स से सजी शाम में मिले कई दिग्गजों के आशीर्वाद

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 शो का ग्रैंड फिनाले बेहद बड़ा और सितारों की मौजूदगी से सराबोर रहा। मुख्य जज करिश्मा कपूर, जावेद जाफरी, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने सभी प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाया।

इसके अलावा बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। जजों ने रितेश के समर्पण और बहुमुखी कला की जमकर सराहना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com