अभय वर्मा के साथ बनेगी राशा थडानी की जोड़ी, 2027 में दस्तक देगी फिल्म, सामने आई बड़ी वजह

Rasha Thadani Release Date: राशा थडानी और अभय वर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘लइके लइका’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Rasha Thadani Release Date
राशा थडानी और अभय वर्मा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rasha Thadani Upcoming Movie: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। डेब्यू के बाद से ही वह लगातार अपने अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लइके लइका’ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। राशा थडानी और अभय वर्मा की यह फिल्म पहले साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने की वजह राशा थडानी की डांसिंग स्किल्स को बताया जा रहा है। उनकी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ का गाना ‘उई अम्मा’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। खासतौर पर इस गाने में राशा के डांस मूव्स ने खूब ध्यान खींचा था। अब ‘लइके लइका’ के मेकर्स भी राशा के डांस टैलेंट को फिल्म में बड़े स्तर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में एक खास स्पेशल डांस नंबर शामिल करने की तैयारी है।

फरवरी 2027 में रिलीज करने की तैयारी

रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अब ‘लइके लइका’ को फरवरी 2027 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। वैलेंटाइन वीक के आसपास फिल्म को रिलीज करने का प्लान है, ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। फिल्म में राशा थडानी के साथ अभय वर्मा नजर आएंगे। अभय को फिल्म ‘मुंज्या’ से काफी लोकप्रियता मिली थी। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया और इसके बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स आए हैं।

आजाद से किया था राशा थडानी ने डेब्यू

राशा थडानी ने ‘आजाद’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में वह अमन देवगन के साथ नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके बावजूद ‘उई अम्मा’ गाने में राशा के डांस को खूब पसंद किया गया। अब ‘लइके लइका’ में उनके इसी टैलेंट को और बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी है।

Rasha Thadani Release Date
सैफ अली खान के चारों बच्चों में दिखी खास बॉन्डिंग, पटौदी पैलेस में इब्राहिम-सारा ने की निशानेबाजी

किंग में नजर आएंगे अभय वर्मा

अभय वर्मा ने ‘मुंज्या’ के जरिए अपनी पहचान मजबूत की। अब वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा हाल ही में वह वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सागर’ में भी नजर आए हैं। फिलहाल ‘लइके लइका’ की कहानी और बाकी स्टारकास्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, राशा और अभय की जोड़ी और फिल्म में प्रस्तावित स्पेशल डांस नंबर को लेकर दर्शकों में उत्सुकता जरूर बढ़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com