IFFA 2025: शाहरुख खान माधुरी दीक्षित के डांस से पहले रिहर्सल वीडियो हुआ लीक

Shah Rukh Khan Madhuri Dixit: शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित दोनों IFFA अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही उनका डांस रिहर्सल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तारीफ कर रहे हैं।
IFFA 2025 Shah Rukh Khan Madhuri Dixit Dance Rehearsal Video
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो, आइफा अवार्ड्स से हुआ वायरल
Published on
Updated on

Shah Rukh Khan Madhuri Dixit Dance Rehearsal Video: IFFA अवार्ड्स 2025 का ग्रैंड आगाज हो चुका है। रविवार की रात जयपुर में बॉलीवुड के सितारे परफॉर्म करने वाले हैं। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित दिल तो पागल है फिल्म के 'कोई लड़का है' गीत पर डांस करने वाले हैं। लेकिन उनके मंच पर डांस करने से पहले ही दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो इसी आयोजन का है, जब दोनों रिहर्सल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लीक हुए इस वीडियो को देखकर 28 साल पुरानी यादों में खो गए हैं। उन्हें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का वो समय याद आया जब दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आए थे। दर्शक वायरल वीडियो पर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान रिहर्सल कर रहे हैं, उनके बैकग्राउंड में छोटे बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में और माधुरी दीक्षित ब्लैक एंड व्हाइट कॉस्टयूम में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है इन लोगों की उम्र जैसे थम गई है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, नॉस्टैल्जिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों का डांस वीडियो देखने के बाद लोगों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है और वह बेसब्री से शाम को होने वाले डांस का इंतजार कर रहे हैं। वह मंच पर दोनों को डांस करते हुए देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान कई फिल्मों में एक साथ नजर आए, सभी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'दिल तो पागल है', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'देवदास' और 'कोयला' जैसी फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लंबे समय से दोनों एक साथ नजर नहीं आए हैं। ऐसे में दोनों को मंच पर एक साथ डांस करते हुए देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा और यही कारण है कि दोनों को देखने के लिए फैंस अपनी बेताबी भी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com