Baby Do Die Do Teaser: हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर रिलीज, बहन की मौत का बदला लेती दिखीं एक्ट्रेस
Huma Qureshi New Film: हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह एक गूंगी-बहरी किलर के किरदार में नजर आ रही हैं, जो छाते को हथियार बनाकर मर्डर करती दिखती है।
- Written By: सोनाली झा
हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Huma Qureshi Film Baby Do Die Do Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। सस्पेंस, थ्रिल और रहस्य से भरपूर इस फिल्म में हुमा कुरैशी एक ऐसे किरदार में नजर आ रही हैं, जो अब तक उनके निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
टीजर की शुरुआत एक लड़की के वॉयसओवर से होती है, जो कहती है कि ये कहानी उस रात शुरू होती है जिस रात मेरा मर्डर हुआ था, लेकिन ये कहानी मेरी नहीं, मेरी गूंगी-बहरी बहन की है। इसी संवाद के साथ फिल्म की रहस्यमयी दुनिया दर्शकों के सामने खुलती है। इसके बाद हुमा कुरैशी की एंट्री होती है, जो एक बेहद खामोश लेकिन खतरनाक किरदार में नजर आती हैं। टीजर में दिखाया गया है कि उनका किरदार बोल और सुन नहीं सकता, लेकिन उसके इरादे बेहद मजबूत और खतरनाक हैं।
छाता बना मौत का हथियार
फिल्म के टीजर की सबसे खास बात हुमा कुरैशी का अनोखा अंदाज है। वह हर समय अपने साथ एक छाता लेकर चलती हैं और इसी छाते को वह अपने दुश्मनों को मौत के घाट उतारने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल करती दिखाई देती हैं। टीजर में कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शकों को रोमांचित कर देते हैं और फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ में दिखेगा 1947 का दर्दनाक इतिहास, मोशन पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
Kriti Sanon Cocktail 2: शूटिंग खत्म, लेकिन यादें अभी बाकी! कृति सेनन ने शेयर किए कॉकटेल-2 के खास पल
Jagapathi Babu Reaction: जान्हवी कपूर के सपोर्ट में बोलें जगपति बाबू, कहा- ‘उन्होंने निर्देशों का पालन किया’
दमदार अंदाज में लौटीं हुमा कुरैशी
टीजर देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हुमा का किरदार अपनी बहन की मौत का बदला लेने के मिशन पर निकला है। हुमा कुरैशी का लुक और अभिनय टीजर में काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है। उनके चेहरे के हावभाव और एक्शन सीक्वेंस यह संकेत देते हैं कि फिल्म में उनका किरदार बेहद इंटेंस और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। फैंस भी सोशल मीडिया पर टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आलिया भट्ट की अल्फा से हो सकता है मुकाबला
फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है, जबकि इसके निर्माता हुमा के भाई साकिब सलीम हैं। फिल्म में चंकी पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि ‘बेबी डू डाई डू’ का बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ से मुकाबला हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अल्फा’ की रिलीज डेट 3 जुलाई किए जाने की चर्चा है।
