Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बर्थडे स्पेशल: फेम मिलते ही ऋतिक रोशन ने की शादी, 14 साल बाद सुजैन खान को इस वजह से दिया तलाक

एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में फिल्म निर्देशक राकेश रोशन और पिंकी रोशन के घर हुआ था। एक्टर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jan 10, 2025 | 12:41 AM

फेम मिलते ही ऋतिक रोशन ने की शादी

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में फिल्म निर्देशक राकेश रोशन और पिंकी रोशन के घर हुआ था। एक्टर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। ऋतिक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘कहो ना प्यार है’ से साल 2000 में की थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

ऋतिक ने ‘कहो ना प्यार है’ के बाद ‘फिजा’, ‘कभी खुशी कभी ग़म’, ‘कोई मिल गया’, ‘क्रिश’, ‘जोधा अकबर’, ‘क्रिश 3’, ‘धूम 2’, ‘गुजारिश’, ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘वॉर’, ‘अग्निपथ’, ‘बैंग बैंग’, ‘सुपर 30’ और ‘फाइटर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ऋतिक रोशन ने साल 2011 में डांस रियलिटी शो ‘जस्ट डांस’ से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें- करण जौहर ने अपनी ‘डार्लिंग फारू’ फराह खान को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन फोटोज

सम्बंधित ख़बरें

Hrithik Roshan का बड़ा धमाका, ‘Mess’ से करेंगे कॉमेडी में एंट्री, OTT पर मचाएंगे बवाल

बॉबी देओल का मुंबई में बड़ा निवेश, अंधेरी में खरीदी पत्नी संग कमर्शियल प्रॉपर्टी, ऋतिक रोशन से है कनेक्शन

Shahid Kapoor की तारीफ करना क्यों ऋतिक रोशन को पड़ा भारी? यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए ये सवाल

मृणाल ठाकुर ने खोली अपनी रिलेशनशिप की कहानी, ऋतिक रोशन-शाहिद कपूर संग काम से हुई थी उनके एक्स को जलन

ऋतिक रोशन ने 20 दिसंबर 2000 को  बैंगलोर में एक निजी समारोह में सुजैन खान से शादी की थी। जिनसे दो बेटे रेहान और रिधान हैं। शादी के 14 साल बाद दिसंबर 2013 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान अलग हो गए और नवंबर 2014 में उनका तलाक हो गया। लेकिन, आज भी दोनों काफी अच्छे दोस्त है। मौका मिलने पर ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों और परिवार संग के साथ समय बिताने की कोश‍िश करते हैं।

बता दें कि एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी शर्टलेस तस्वीरें पोस्ट कर फीमेल फैंस को दीवाना बनाते नजर आते रहते हैं। ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म फाइटर में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण भी थी। ऋतिक रोशन आने वाले समय में वॉर 2 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्टर कियारा अडवाणी के साथ इश्क फरमाएंगे।

ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने प्रीतीश नंदी को दी श्रद्धांजलि, ‘चमेली’ के सेट से शेयर की BTS फोटोज

Hrithik roshan married sussanne khan the couple got divorced after 14 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2025 | 12:41 AM

Topics:  

  • Hrithik Roshan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.