Krrish 4: ठंडे बस्ते में चली जाएगी कृष 4! ऋतिक रोशन की फिल्म को लेकर क्या है अपडेट

Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म 'कृष 4' को लेकर दर्शकों के बीच अब भी क्रेज बना हुआ है। लेकिन फिल्म बनने में लगातार देरी हो रही है। आइए जानते हैं इस देरी का कारण क्या है।
Hrithik Roshan film Krrish 4 got delayed to start because of high budget
ऋतिक रोशन की फिल्म Krrish 4 बनेगी या नहीं? जाने क्या कहती है रिपोर्ट
Published on: 
Updated on: 

Krrish 4 Update: दर्शकों के मन में 'कृष 4' फिल्म को लेकर अब यह सवाल उठने लगा है कि यह फिल्म बनेगी या नहीं। कुछ समय पहले ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने यह ऐलान किया था कि जल्द ही वह Krrish 4 की शुरुआत करने वाले हैं। लेकिन फिल्म अभी भी शुरू नहीं हुई है और ना ही फिल्म के शुरू होने का कोई आसार नजर आ रहा है। ऐसे में दर्शकों की निराशा बढ़ती जा रही है। कृष 4 फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है, बताया यह जा रहा है कि फिल्म का भारी भरकम बजट फिल्म के निर्माण में रुकावट बन रहा है। फिल्म 700 करोड़ के बजट में तैयार होने वाली है। ऐसे में निर्माता फिल्म से दूरी बना रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या ताजा अपडेट सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष 4 आने में अभी और देर हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म का भारी बजट फिल्म के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि फिल्म का बजट करीब 700 करोड़ रुपए का है इसलिए कोई भी प्रोडक्शन हाउस इतना बड़ा रिस्क उठाने नहीं चाह रहा है। फिल्म स्टूडियो इतना बड़ा रिस्क लेना नहीं चाहते। रिपोर्ट में आगे यह दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 के लिए उनके दोस्त सिद्धार्थ आनंद ने हाथ आगे बढ़ाया था लेकिन अब वह भी हाथ पीछे खींच चुके हैं। इतना ही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि दो डायरेक्टर ने भी फिल्म के निर्माण के अपना हाथ पीछे खींच लिया है।

फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा है कि इसके पिछले पार्ट को काफी समय हो गया है, ऐसे में इसको लेकर दर्शकों के बीच उत्साह में कमी देखने को मिल रही है, यही कारण है कि प्रोजेक्ट से जुड़े लोग इससे किनारा कर रहे हैं। सुपर हीरो की कहानी को लेकर बॉलीवुड में भी फिल्मों का चलन कम हो गया है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि कृष के सभी पार्ट ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अभी भी उम्मीद है कि इस फिल्म को बनाया जाएगा। थोड़ी देर होगी लेकिन फिल्म सामने जरूर आएगी। इसलिए फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है यह कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।