-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Housefull 5 Advance Booking Film Budget And Prediction For Opening Day Collection
हाउसफुल 5 का कितना है बजट, पहले दिन कितनी होगी कमाई? क्या कहता है एडवांस बुकिंग का इशारा
- Written By: अनिल सिंह
हाउसफुल 5 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म है। आइए जानते हैं फिल्म का बजट कितना है और एडवांस बुकिंग के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म कितने का कारोबार कर सकती है।

रिलीज से पहले 140 करोड़ से अधिक कमा चुकी है, अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, पढ़ें रिपोर्ट
हाउसफुल 5 फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही 140 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, ऐसा दावा भी किया जा रहा है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े को देखकर यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी। फिल्म अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म है, ऐसा भी कहा जा रहा है। आइए जानते हैं फिल्म का बजट कितना है और एडवांस बुकिंग के मुताबिक ओपनिंग डे पर यह कितने का कारोबार कर सकती है? साथ ही यह भी जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज होने के पहले सैकड़ो करोड़ रुपए की कमाई कहां से की है?
साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म का निर्माण किया है, जबकि तरुण मनसुखानी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। हाउसफुल फिल्म का टोटल बजट 375 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है और दावा यह किया गया है कि यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म है।
ये भी पढ़ें- जानें कौन हैं AS Khan, खान सर की पत्नी के बारे में यूजर्स ढूंढ रहे जानकारी
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाउसफुल 5 फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही 140 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स, स्ट्रीमिंग राइट और म्यूजिक डील के मुताबिक फिल्म का 135 करोड़ रुपए का कारोबार रिलीज होने के पहले ही हो चुका है। जबकि फिल्म अब तक करीब 5 करोड़ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन भी क्र चुकी है।
हाउसफुल 5 फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार शाम को शुरू हुई थी। मंगलवार की सुबह तक 8,475 शोज के लिए कुल 45,411 टिकट बुक हो चुकी है। इसके हिसाब से 1.51 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई फिल्म कर चुकी है, जबकि ब्लॉक सीटों को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 4.75 करोड़ के आसपास पहुंच जाता है। मतलब करीब करीब दो दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई कर ली है। अभी 3 दिन की एडवांस बुकिंग बाकी है। कुल मिलाकर हाउसफुल फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी यह दावा गलत नहीं है।
फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन का अंदाजा लगाना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि एडवांस बुकिंग के तीन दिन अभी बचे हुए हैं, लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह 20 करोड़ से अधिक की ओपनिंग ले सकती है। ऐसे में यह इस साल की बेहतरीन ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी, फिल्म का बजट 375 करोड़ रुपए का है ऐसे में फिल्म अगर 500 से 700 करोड़ रुपए की कमाई करती है, तभी यह फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित होगी।
Housefull 5 advance booking film budget and prediction for opening day collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














