हनी सिंह ने खुद को दिया चैलेंज, चार महीने में कर देंगे कायापलट

सिंगर हनी सिंह अपने गीतों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद को एक चैलेंज दिया है। दरअसल हाल फिलहाल में उनके लुक को देखकर उन्हें बूढ़ा कहा जाने लगा था। अब वो नए लुक में नजर आएंगे।
Honey Singh revealed he has Stopped Drinking
बॉडी बना रहे हैं हनी सिंह, शराब से बना ली है दूरी
Updated on

Honey Singh: हनी सिंह ने हाल ही में एक वीडियो में खुद शराब छोड़ने की बात स्वीकार की थी और बताया था कि ऐसा उन्होंने अपनी कायापलट करने के लिए किया है। हाल फिलहाल में उनके लुक को देखकर लोग उन्हें ओल्ड मैन कहने लगे थे। उन्हें भी एहसास हुआ कि लोग अब उन्हें बूढ़ा समझ रहे हैं, शायद यही कारण है कि अब उन्होंने अपना लुक बदलने का फैसला कर लिया है। अपने एक शो के दौरान उन्होंने खुद को चैलेंज किया है और अपने आप को बदलने के लिए 4 महीने का वक्त मांगा है और बताया है कि वह अब बॉडी बनाने जा रहे हैं।

हनी सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में वह खुद बता रहे हैं कि उन्होंने शराब छोड़ दी है। सिंगर अपनी ऑडियंस के साथ बातचीत कर रहे हैं और साथ ही उन्होंने यह भी बताया अब वो अपनी बॉडी बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। जल्द ही वह सेक्सी बूढ़ा बनकर दिखाएंगे। उनके इतना कहने के बाद ऑडियंस उनके लिए चेयर करते हुए नजर आई है। सिंगर भी अपने फैंस को धन्यवाद भी कहा।

हनी सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने बेहद हेल्दी लाइफस्टाइल जीना शुरु किया है, क्योंकि वो अब तक कुछ इस तरह की लाइफस्टाइल जी रहे थे जो हेल्दी नहीं थी, कुछ समय पहले उनकी बीमारी की खबर भी सामने आई थी, जो उन्हें बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई थी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हनी सिंह के फैंस के लिए यह दोहरी खुशी की खबर है कि उन्होंने शराब से भी दूरी बना ली है और अब वह अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं। जिसकी वजह से आने वाले 4 महीने में उनके फैंस उन्हें नए लुक में देख पाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com