Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आईपीएबी का ऐतिहासिक फैसला,अब सिंगर-गीतकार और कंपोजर को भी मिलेगी गानों की रॉयल्टी

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Apr 24, 2023 | 06:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: इंटेलेक्चुअल  प्रॉपर्टी अपीलेट बोर्ड (आईपीएबी) के म्यूजिक से जुड़ा फैसला आते ही पूरी संगीत जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस फैसले के तहत अब गानों पर केवल म्यूजिक कंपनी का एकाधिकार नहीं होगा, बल्कि इसके गायक, कंपोजर और इससे जुड़े सभी लोग इसकी रॉयल्टी के हिस्सेदार होंगे।

सिंगर्स के हिट में आया फैसला

भारत में  म्यूजिक लेबलों का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वोच्च संस्था इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री और गायकों का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वोच्च संस्था इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि-‘साल 2012 में जावेद अख्तर की पहल पर ये अमेंडमेंट बना। मुझे उन सिंगर्स के लिए बहुत दुख हुआ जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से इस देश को खूबसूरत गानों की सौगात दी, लेकिन उन्हें इसका सही हक नहीं मिल पा रहा था। मैंने संबद्ध अधिकारियों को इस मामले को निपटाने के आदेश दिए। मैं खुश हूं कि सिंगर्स की हित में इतना बड़ा फैसला आया हैं।’

सभी सिंगरों को मिलेगी रॉयल्टी

पीयूष गोयल के मुताबिक इस एग्रीमेंट के तहत सारें रजिस्टर्ड सिंगर्स को अब उन गानों की रॉयलिटी मिलेगी, जिसे उन्होंने भारत मे किसी भी म्यूजिकल लेबल के लिए गाया होगा। नए और पुराने, सभी सिंगर्स को इस एग्रीमेंट का पूरा फायदा होगा। जिसमें रॉयलिटी का राशि भी बढ़ाई जाएगी। आईपीएबी के इस फैसले के बाद फिल्म जगत प्रतिक्रियाएं आनी  शुरू गई।

संगीत जगत को होगा लाभ

 इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और  गायक अनूप जलोटा ने कहा,’मैं भारत सरकार, विशेषतौर पर श्री पीयूष गोयल को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिनकी मदद के बगैर यह अनुबंध मूर्त रूप नहीं ले पाता। इस खास मौके पर मैं यहां मौजूद सभी लोगों को शुभकामनाएं देना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं कि इस अनुबंध से पूरे संगीत जगत को लाभ होगा।’

हो गई ऐतिहासिक जीत

गायक शैलेंद्र जी भी इस फैसले से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि,’हमने बहुत साल लड़ाई लड़ी और अब आखिरकार एक ऐतिहासिक जीत हुई जहां हमें रॉयलिटी मिलेगी, जिसमें म्यूजिक लेबल भी हमारे साथ हैं।’

संगीत जगत के लिए ऐतिहासिक दिन 

गानों की रॉयल्टी को लेकर इंडस्ट्री में काफी पहले से आवाजें उठती रही हैं। इस दिशा में सबसे पहला कदम लता मंगेशकर ने बढ़ाया था।  हालांकि तब उन्हें दूसरे गायकों का साथ नहीं मिला था। लंबे अरसे बाद जावेद अख्तर ने साल 2012 में म्यूजिक कंपनियों के एकाधिकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने इस समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए इसे संगीत जगत के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया है।

Historical decision of ipab now singer songwriter and composer will also get royalty of songs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2023 | 06:50 PM

Topics:  

  • Javed Akhtar
  • Lata Mangeshkar

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या आप हिंदू महिला का घूंघट हटाएंगे? जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर फिर साधा निशाना

2

‘तुम्हारे खुदा से बेहतर हमारे PM मोदी’ जावेद अख्तर का बयान वायरल, मुफ्ती से बहस में अल्लाह पर सवाल

3

हिजाब विवाद पर जावेद अख्तर का फूटा गुस्सा, नीतीश कुमार से बिना शर्त माफी की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.