- Hindi News »
- Entertainment »
- Himanshi Khurana Transformation Like Shehnaaz Gill Users Troll On Social Media
शहनाज गिल के नक्शेकदम पर हिमांशी खुराना, नए लुक पर हो रही ट्रोल
- Written By: अनिल सिंह
हिमांशी खुराना के बदले हुए लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया है। आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से बदल लिया है। वो अब शहनाज गिल की तरह स्लिम फिट लुक में नजर आ रही हैं।

हिमांशी खुराना का नया लुक देख हैरान हुए लोग, बता रहे शहनाज गिल की नकल
हिमांशी खुराना का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, कुछ यूजर्स उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ने उनके स्लिम फिट लुक को शहनाज गिल की कॉपी बताया है। कुछ यूजर्स उनके पुराने लुक को नए लुक से बेहतर बता रहे हैं। आसिम रियाज के साथ ब्रेकअप को लेकर हिमांशी खुराना बीते दिनों सुर्खियों में थी, इस समय वह अपने नए अवतार को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
बिग बॉस 13 बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन साबित हुआ था और इसी सीजन में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया और काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहे। कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ। ब्रेकअप की वजह से हिमांशी खुराना और आसिम रियाज दोनों सुर्खियों में बने हुए थे। इस समय हिमांशी खुराना अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर बहुत लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।
ये भी पढ़ें- पंचायत सीजन 5 को लेकर रिंकी ने दे दिया हिंट, जानें क्या होगी कहानी?
सम्बंधित ख़बरें
बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
हिमांशी खुराना से पहले शहनाज गिल ने अपना वजन कम किया था और अब हिमांशी खुराना कम वजन और स्लिम फिट लुक में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को शहनाज गिल की कॉपी बताया जा रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वाली पोस्ट पर कमेंट में लिखा पहले ही बेहतर दिखती थी अब अच्छी नहीं लग रही हो, दूसरे यूजर ने लिखा वजन घटाकर कोई शहनाज गिल नहीं बन जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा है, आप जैसी भी हो हम आपको पसंद करते हैं, आपके लिए हमारा प्यार कभी कम नहीं होगा।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है के हिमांशी खुराना ने भले ही अपना लुक बदल लिया हो और सोशल मीडिया पर उनके नए लुक की आलोचना की जा रही हो, लेकिन उनके चाहने वालों को उनका यह लुक भी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना को फॉलो करने वालों की संख्या काफी बड़ी है। इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
Himanshi khurana transformation like shehnaaz gill users troll on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMबकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
May 28, 2026 | 10:46 PMMP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PM‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
May 28, 2026 | 10:29 PMIPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
May 28, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














