जिस दबंग खान के नाम से ही थर्रा जाता है बॉलीवुड, उन्हें फिल्म के सेट पर थप्पड़ जड़ चुकी है ये एक्ट्रेस

Himani Shivpuri: हिमानी शिवपुरी आज अपना जन्मदिन मना रही है। हम आपके हैं कौन में सलमान खान को थप्पड़ मारने के किस्से से लेकर शूटिंग के दौरान पति को खोने तक, जानें उनकी जिंदगी के खास पहलू।
Himani Shivpuri Birthday Special
हिमानी शिवपुरी (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Himani Shivpuri Birthday Special: हप्पू की उलटन-पलटन में कटोरी अम्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी को हर कोई जानता है। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हिमानी शिवपुरी आज अपना जन्मदिन मनाने जा रही है।

24 अक्टूबर 1960 को जन्मी हिमानी शिवपुरी आज पूरे 66 साल की हो गई है। हिमानी शिवपुरी का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। फिल्मी किरदार निभाने वाली हिमानी शिवपुरी की जिंदगी दूर से जितनी शानदार नजर आती है पास से देखने पर इसमें एक दर्दनाक कहानी सुनने के लिए मिलती है। आज हम हिमानी शिवपुरी के जीवन के कुछ रोचक तथ्य जानने वाले हैं।

बॉलीवुड की इन फिल्मों में किया काम

हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हम आपके हैं कौन, कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम साथ-साथ है, कभी खुशी कभी गम, हीरो नंबर 1 और बीवी नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम किया है।

Himani Shivpuri Birthday Special
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में छिड़ेगी कप्तानी की जंग, वीकेंड का वार पर नहीं आएंगे सलमान खान

जब हिमानी शिवपुरी ने जड़ा था सलमान खान को थप्पड़

दरअसल, हम आपके है कौन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान को तमाचा जड़ दिया था। हिमानी शिवपुरी ने बताया कि हम आपके है कौन की शूटिंग के दौरान सूरज बड़जात्या ने उन्हें सीन समझाया था। इस सीन में सलमान खान को चाची जान कहकर पुकारना था। हालांकि सलमान ने इस सीन को और भी खास बनाने के लिए हिमानी शिवपुरी को गोद में उठा लिया था, जिससे वो भड़क गई थी और उन्होंने सलमान को इसके लिए जोरदार थप्पड़ मार दिया था।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के दौरान पति को खोया

हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जब वो दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तभी उन्हें फोन पर अपने पति के गुजर जाने की खबर मिली थी। इस खबर को सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। हालांकि वो मेकर्स से परमिशन लेकर तुरंत निकल गई थी। हिमानी बताती है कि उन्होंने अकेले ही अपने पति का अंतिम संस्कार किया था। साथ ही उन्होंने खुद ही अकेले अपने पति का अस्थि विसर्जन भी किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com